
क्यों कैल्शियम स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है
कैल्शियम स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है और हमारे शरीर के लिए सबसे जरूरी तत्व में से एक है। कैल्शियम हड्डियों, रक्त, हृदय और मांसपेशियों के लिए बहुत आवश्यक है और शरीर में कैलशियम ही सबसे ज्यादा पाया जाता है। 99% शरीर का हिस्सा हमारी हड्डियों और दातों सहित का कैल्शियम से बना हुआ है। केवल 1% हिस्सा ही मांसपेशियों और रक्त का होता है। कैल्शियम एक रासायनिक तत्व है जो मानव शरीर के लिए जरूरी है। कैल्शियम के कई फायदे भी है जो हम आपको बताएंगे।
कैल्शियम की कमी से हड्डी कमजोर होने लगती है। जिससे ओस्टियोपोरोसिस की समस्या होने लगती है। इसके अलावा शरीर का सुन होना, हाथ पैरों में झुनझुनी, मांसपेशियों में ऐंठन जैसे लक्षण दिखाई देने लगते हैं। सामान्य ब्लड क्लोटिंग में कैल्शियम एक अहम भूमिका निभाता है। क्लोटिंग की प्रतिक्रिया कई तरह के होते हैं जिसमें केमिकल्स भी शामिल होते हैं। कैल्शियम कमजोर हड्डियों को मजबूत करता है साथ ही दिल की कमजोरी और महिलाओं के मासिक धर्म के उपचारों में भी लाया जाता है।

गर्भवती महिलाओं के लिए कैंसर ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखता है और यह शिशु और मां के लिए काफी जरूरी है। मासिक धर्म, स्तनपान, मैनोपोज, और गर्भधारण के दौरान कैल्शियम की कमी हो जाती है इसलिए इसे नियंत्रण में लाना जरूरी है। गाय के दूध से और भैंस के दूध से भी कैल्शियम की प्राप्ति हो सकती है। उचित मात्रा में कैल्शियम खाने से हमारी बुद्धि तेज होती है तथा शरीर की शक्ति भी बढ़ जाती है। दूध के अलावा हरी सब्जियों में भी कैल्शियम पाया जाता है। शरीर में कैल्शियम की कमी की पूर्ति करने के लिए दूध, तोफू, सलाद सूप का भी इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करना जरूरी है ताकि हम स्वस्थ और निरोगी रहें।
