
इन चीजों को रात को भिगोकर खाने से कई रोग दूर हो जाएंगे
कुछ चीजे रात को भिगोकर सुबह अंकुरित होने से उनके पोषक तत्व बढ़ जाते हैं और जब हम चीजों को खाते हैं तो वह पोषक तत्व शरीर को आसानी से मिल जाते हैं। जैसे काला चना हम अंकुरित करके खाते हैं तो शरीर को फायदा मिलता है इसीलिए आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिनको रात को भिगोकर सुबह खाने से आपके शरीर को बेहद फायदा मिलेगा।

सबसे पहले अगर मेथी दाना को भिगोकर सुबह खाया जाए तो कब्ज की परेशानी दूर हो जाती है क्योंकि मेथी दाने से हमारी आंते साफ हो जाती है वहीं अगर इसे भिगो कर खाया जाए तो डायबिटीज के मरीजों कोमेथी दाना उनके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। वही खसखस को भिगोकर सुबह गर्म पानी के साथ खाने से वजन कम करने में बहुत मदद मिलती है। विटामिन बी मेटाबॉलिज्म को तेजी से बढ़ाता है।

किशमिश की तरह दिखने वाला मुनक्का सेहत के लिए खजाना है। अगर इसे पानी या दूध में भिगोकर खाया जाए तो यह निमोनिया के साथ किडनी स्टोन की परेशानी को दूर कर देता है। मुनक्का मे आयरन, पोटेशियम और मैग्नीशियम काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है जो कैंसर को भी बढ़ने से रोकता है और इन चीजों को खाकर अब बीमारियों को आसानी से दूर कर सकते हैं।
