
घर में ज्यादा चूहे हो जाने से क्या है संकेत?
अक्सर ज्यादातर लोगों के घर में अचानक से चूहों की संख्या बढ़ जाती है। घर में चूहे कोने में बिल बनाने लगते हैं और सफाई करने के बाद भी चूहे दिखाई देते रहते हैं। अचानक से घर में चूहे बढ़ने को लेकर कई मान्यताएं हैं। कई लोग घर में चूहों के होने की संख्या को शुभ मानते हैं तो कहीं कुछ लोग इसे अशुभ भी मानते हैं चलिए जानते हैं कि घर में चूहे से बढ़ने से क्या संकेत है?

मान्यताओं के अनुसार घर में काले चूहों की संख्या अधिक होने से परेशानी का अंदेशा हो जाता है। घर में अधिक चूहे घूमने से शत्रुओं की तरफ से नुकसान और रोगों का बढ़ने का संकेत होता है और ऐसी मान्यता है कि घर के सामान की तरह चूहे सुख समृद्धि को भी कुतर जाते हैं। अक्सर कई बार देखा जाता है कि घर मे चूहे अपना बिल बना लेते हैं। जिसके कारण उन में अंधेरा पसरा रहता है जो घर के लिए अज्ञानी शक्तियों और नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। चूहों को कभी भी मारना नहीं चाहिए क्योंकि वह गणेश भगवान का वाहन है इसलिए इन परेशानियों से बचने के लिए आपको गणपति बप्पा की पूजा करनी चाहिए और इस नकारात्मकता से बचने के लिए चूहे के बनाए गए बिलों में फिटकरी का टुकड़ा रख देना चाहिए और 1 महीने बाद उस टुकड़े को बदल देना चाहिए। अक्सर लोग घर में छछूंदरओ को आने नहीं देते लेकिन चूहों को अशुभ माना जाता है तो वहीं छछूंदरओ का घर में जाना बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार यह कहा जाता है कि जिस घर में छछूंदर घूमती है। उस घर में मां लक्ष्मी की वृद्धि होती है और चूहों को मारने की बजाय उन्हें कम करने के उपाय करने चाहिए।
