
अरंडी के तेल से स्ट्रेच मार्क्स को कैसे भगाएं?
स्ट्रेच मार्क्स यानी शरीर पर खिंचाव के निशान। यह निशान शरीर के विभिन्न क्षेत्रों में दिखाई देते हैं। यह मोटापा बढ़ने या घटने की वजह से या गर्भावस्था के बाद शरीर में उत्पन्न हो जाते हैं। इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कि कैसे अरंडी के तेल के उपयोग से स्ट्रेच मार्क्स को दूर भगा सकते हैं।
अरंडी के तेल को इंग्लिश में कैस्टरऑयल भी बोला जाता है और स्ट्रेच मार्क्स के लिए काफी फायदेमंद बताया जाता है। इस तेल मे रिसिनोलिक एसिड और लिनोलेनिक एसिड जैसे जरूरी फैटी एसिड मौजूद रहते है जो त्वचा में नमी बनाने के साथ त्वचा की लोच यानी इलास्टिसिटी में सुधार करने का काम करता है। इसलिए से स्ट्रेच मार्क्स को कुछ हद तक सुधारा जा सकता है

स्ट्रेच मार्क्स मे सुधार पाने के लिए आपको अरंडी के तेल को गर्म करके मालिश करनी होगी। इसको उपयोग के लिए सबसे पहले इस तेल को गुनगुना कर ले। फिर शरीर के उस हिस्से पर लगाए जहाँ स्ट्रेच मार्क्स मौजूद हैं और हल्के हाथ से मालिश करें। इस प्रतिक्रिया को रोज सोने से पहले जरूर करें।
आप अरंडी और नारियल के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक चम्मच अरंडी का तेल और एक चम्मच नारियल का तेल चाहिए होगा। सबसे पहले इन दोनों को मिलाकर गुनगुना कर लें। इस मिश्रण को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं और करीब 10 मिनट तक मसाज करें। फिर गुनगुने पानी से धोकर हर रोज एक से दो बार से लगाए।
ऐसे ही आप अरंडी के तेल के साथ आर्गन ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऑर्गन तेल चाहिए होगा और एक चम्मच अरंडी का तेल चाहिए होगा। इन दोनों तेलों को मिला ले और प्रभावित हिस्से पर लगा लें और रोजाना ऐसा करते रहें।
ऐसे ही आप अरंडी का तेल और एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक चम्मच अरंडी का तेल और एक चम्मच ताजा एलोवेरा जेल चाहिए होगा। सबसे पहले कटोरी में ताजा एलोवेरा जेल निकाले। फिर उसमें अरंडी का तेल मिला लीजिए। इस मिश्रण को प्रभावी जगह पर लगाकर मालिश करें।
