
मेटाबॉलिज्म क्या है और कैसे इसे बढ़ाए
मेटाबॉलिज्म सुनते ही हमारे दिमाग में पौष्टिक आहार, बेहतर रोग और संतुलित भोजन के बारे में हम बात करने लगते हैं। डॉक्टर भी इस शब्द का कई बार जिक्र करते है लेकिन क्या है? आपने कभी सोचा है कि मेटाबॉलिज्म क्या होता है? और यह स्वास्थ्य के लिए इतना जरूरी क्यों है? आपके शरीर में हो रही रासायनिक प्रतिक्रियाओं को मेटाबॉलिज्म कहा जाता है। यह प्रतिक्रियाएं खाने को ऊर्जा में बदलने का काम करती है जो शरीर के अंदर होने वाली हर गतिविधि के लिए जरूरी है जैसे सांस लेना, मांसपेशियों को सिकोड़ना, शरीर के तापमान को नियंत्रित करना, मस्तिष्क एवं तंत्रिकाओं का सुचारू रूप से काम करना, भोजन और पोषक तत्व को पहचानना, मूत्र और मल के माध्यम से शरीर से पदार्थों को बाहर निकालना, और शरीर के तापमान को नियंत्रित करना।

शरीर को प्रतिदिन काम करने के लिए ऊर्जा की जरूरत होती है और जब ऊर्जा हम जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं तो फैट के रूप में जमा होने लगता है और मोटापे का स्रोत मेटाबॉलिज्म होता है। मेटाबॉलिज्म को कैसे बढ़ाएं? अगर आपका मेटाबॉलिज्म ठीक नहीं हो रहा है तो इसको सही करने के लिए आप ग्रीन टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। ग्रीन टी पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ जाता है या फिर आप मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के लिए नट्स खा सकते हैं। नट्स मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करने वाले कारणों को कम करता है
मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए ताजे फल खाए। ताजे फल से मोटापा कम करने मे मदद के साथ मेटाबॉलिज्म भी कम होता है क्योंकि अधिकांश फलों में फैट की मात्रा कम होती है और यह पेट भर देते हैं। आप हरी सब्जियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जिनमे फाइटोकेमिकल्स और एंटी आबेसिटी एजेंट सब्जियों में मौजूद रहते हैं। उससे मोटापा कम होता है और मेटाबॉलिज्म भी बढ़ जाता है। मेटाबॉलिज्म को कम करने के लिए डार्क चॉकलेट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार कहा गया है कि 14 दिन तक रोज 40 ग्राम डार्क चॉकलेट का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बढ़ सकता है।
