
जानिए कब है होली का शुभ मुहूर्त और किस दिन होगा होलिका दहन
रंगो के त्योहार होली का सभी को इंतजार है। पूरा देश मे यह त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। साथ ही इस त्योहार से जुड़ी परंपराओं को श्रद्धा के साथ निभाया जाता है। हिंदू कैलेंडर के हिसाब से फाल्गुन मास की पूर्णिमा की तिथि को होली का त्यौहार मनाया जाता है। इससे एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। जिस दिन रंग से खेला जाता है उसे धुलेंडी भी कहा जाता है। इस साल धुलेंडी यानि रंग से खेलने वाली होली 29 मार्च को है। इससे एक दिन पहले होलिका दहन 28 मार्च रविवार को है।

रंगों की होली खेलने का दिन : सोमवार, 29 मार्च 2021
होलिका दहन का दिन : रविवार, 28 मार्च 2021
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त : शाम 6.37 बजे से रात 8.56 बजे तक
29 मार्च भद्रा पूंछ -10:13 से 11:16
29 मार्च भद्रा मुख – 11:16 से 13:00
पूर्णिमा तिथि शुरू : 28 मार्च सुबह 3.27 बजे से
पूर्णिमा तिथि समाप्त : 29 मार्च रात 12.17 बजे
होली का धार्मिक महत्व क्या है? आपको बता दें इससे जुड़ी एक कथा प्रचलित है। जिसमें किस तरह खुद को भगवान मान बैठे हैं हरिण्यकशिपु ने भगवान की भक्ति में लीन होकर अपने ही बेटे प्रहलाद को अपनी बहन होलिका की मदद द्वारा जिंदा जलाने की कोशिश की लेकिन भगवान ने अपने भक्तों पर ऐसी कृपा की और प्रहलाद की तैयार गई चिंता में होलिका जलकर मर गई। इसलिए यह होलिका दहन किया जाता है साथ ही त्योहार को भाईचारे के त्यौहार के रूप में सभी द्वारा मनाया जाता है। इस त्यौहार का संदेश सिर्फ इतना ही है कि एक ही रंग में रंग होने के कारण इस दिन किसी की तरह का भेदभाव मिट जाए। कोरोना महामारी के चलते इस साल त्यौहार मे कुछ भी हो सकता है। जबकि पिछले साल इस समय देश में कोरोना के आते ही देश मे कई होली के कार्यक्रम रद्द किए गए थे। अब देखना यह होगा कि इस साल कोराना के चलते होली का त्योहार कैसे मनाया जाता है।
