
गुड़ और चने साथ खाने मे क्यों लाभकारी हैं?
गुड़ और चने के कई फायदे होते हैं। जिन्हें आज हम आपको विस्तार में बताएंगे हालांकि यह किसी बीमारी का उपचार नहीं है लेकिन यह स्वास्थ्य को कुछ हद तक सुधारने में काफी मदद करता है। गुड़ और चने में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं और इनकी अपनी अपनी खूबियां है। आज हम आपको दोनों को एक साथ खाने के फायदे के बारे में बताएंगे
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए गुड़ और चना साथ में खाए जाने से बहुत लाभकारी होता है। दरअसल गुड़ के अंदर कई विटामिंस और मिनरल्स मौजूद होते हैं। वही चने के अंदर जिंक मौजूद होता है। जो इम्यूनिटी बढ़ाने में काफी मदद करता है
ऐसे ही पाचन के लिए चना और गुड़ काफी फायदेमंद है क्योंकि अक्सर लोगों को खाने के बाद मीठा खाना पसंद होता है। ऐसे में गुड़ का सेवन किया जाता है। गुड मीठे की तलब को शांत करता है और साथ ही खाने के पाचन में भी मदद करता है और चने में भरपूर मात्रा फाइबर मौजूद होता है जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है।

हृदय के लिए गुड़ और चना काफी लाभकारी है। दरअसल गुड में पोटैशियम, सेलेनियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज और जिंक मौजूद रहता है जो हृदय को स्वस्थ रखने के साथ ब्लड प्रेशर को भी सही रखता है। इस प्रकार यह हृदय के लिए काफी फायदेमंद है।
दांतो के लिए भी गुड़ और चना फायदेमंद होता है क्योंकि ओरल हेल्थ को सही करने में गुणकारी होता है। गुड में मौजूद विटामिन सी मसूड़ों को और दांतों को स्वस्थ रखने के लिए उपयोगी है। हालांकि चने में मैग्नीशियम और कैल्शियम मौजूद होता है तो काफी लाभकारी है।
त्वचा के लिए यह काफी फायदेमंद है क्योंकि इनके अंदर एंटीऑक्सीडेंट क्षमता पाई जाती है जो चेहरे पर प्रभाव को कम करने में मदद करता है।
