
जानिए क्यों एरोबिक्स इतना लाभकारी है?
हम अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई तरीके के अपने दिनचर्या में बदलाव लाते हैं। जिसमें शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सबसे ज्यादा व्यायाम लाभकारी माना गया है। एरोबिक्स भी एक तरीके का व्यायाम ही है। जिसे करना बहुत आसान है। एरोबिक्स को आप अपने घर में भी कर सकते हैं। शुरुआत में एरोबिक्स अनुभवी ट्रेनर के साथ करना चाहिए। एरोबिक एक्सरसाइज से हम फिट रहते हैं साथ ही आसपास शारीरिक समस्याएं दूर हो जाती हैं। इसलिए आज हम आपको एरोबिक्स करने के फायदे बताएंगे। एरोबिक एक्सरसाइज हृदय के रक्त को सामान्य से अधिक बल के साथ पंप करने में मदद करता है। ऐसा करने से शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई तेजी से होगी और सांस तेज हो जाती है।

एरोबिक करने के फायदे मे सबसे पहले यह वजन को नियंत्रित रखने में मदद करता है। अगर आप वजन करना चाहते हैं तो आप 6 से 12 महीने में आराम से अपना वजन कम कर सकते हैं। हृदय रोग के लिए एरोबिक सबसे बढ़िया है। हृदय रोग से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए यह काफी फायदेमंद है। एरोबिक्स हृदय को स्वस्थ रखने का काम करती है। साथ ही रक्तचाप जैसी समस्याओं को भी रोकने में मदद मिलती है
एरोबिक करने से मानसिक स्वास्थ्य और मूड में सुधार आता है। एरोबिक एक्सरसाइज से अवसाद और चिंता को कम किया जा सकता है। इस एक्सरसाइज को करने से दिमाग में रक्त का संचार होने लगता है और मूड सुधर जाता है। एरोबिक्स के दौरान बेहतर नींद जरूर शामिल करें। एक वैज्ञानिक द्वारा यह भी कहा गया है कि अनिद्रा से जूझ रहे व्यक्तियों को 4 महीने तक एरोबिक्स कराई जानी चाहिए। इससे युवकों की नींद में सुधार होता है साथ ही दिन के समय अवसाद के लक्षणों में भी कमी आती है।
