
डरावने सपनों से बचने के लिए आजमाएं ये उपाय
कुछ लोगों को रात को नींद नहीं आती और अचानक से बुरे सपनों के कारण उनकी नींद खुल जाती है। अक्सर वह सपने मे भूत, प्रेत और सांप देखते हैं। जिसके चलते उन्हें डर लगता है। आज हम आपको इन्हीं सपनों से मुक्त होने के 10 उपाय बताएंगे। जिन्हें जानकर आप भी इन सपनों से छुटकारा पा सकेंगे।

सबसे पहले प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें इससे धीरे-धीरे आपके बुरे सपने दूर हो जाएंगे।
जब आप सोने जा रहे हैं तब आप यह तय करें कि पैर किस दिशा में है। पूर्व और दक्षिण की ओर पैर ना रखें। पैरों को दरवाजे की दिशा में भी ना रखें क्योंकि ऐसा करने से समृद्धि और सेहत का नुकसान होता है। और पूर्व दिशा में सर रखकर सोने से ज्ञान की बढ़ोतरी होती है।
काली और सफेद कंबल को अपने ऊपर 21 बार घुमा कर किसी गरीब को दान करें।
शनिवार के दिन हनुमान जी का नाम ले और पैरों के अंगूठे के पास वाली उंगली पर काला धागा अवश्य बांधे। इससे मस्तिष्क को ताकत मिलेगी और बुरे सपनों से छुटकारा भी मिल जाएगा।

सिरहाने के नीचे धारदार चाकू या औजार रखकर सोएं।
सोने से 2 घंटे पहले खाना खा ले। रात का भोजन हमेशा हल्का होना चाहिए। सोने से पहले रोज कपूर जलाकर सोएंगे तो आपको बहुत अच्छी नींद आएगी। साथ ही हर प्रकार के तनाव खत्म हो जाएंगे।
शनि मंदिर में जाकर 5 शनि छाया दान करें। इसका मतलब है एक कटोरी के अंदर तेल भरकर उसमें अपना चेहरा देखकर उसे शनि मंदिर में दान करें। इन सभी उपायों को अपनाने से आपको बुरे सपने आने बंद हो जाएंगे और आपको काफी फायदा मिलेगा।
