
इन 5 राशियों के लिए खुशखबरी, महाशिवरात्रि पर बुध का कुंभ में होगा गोचर
11 मार्च यानी शिवरात्रि के दिन से बुध ग्रह अपनी राशि बदलने जा रहा है। 12 बजकर 47 मिनट पर बुध कुम्भ मे प्रवेश करेगा और 1 अप्रैल तक इसी राशि में मौजूद रहेगा। बुध का परिवर्तन कई राशियों के लिए शुभ होगा। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि किन राशियों के लिए यह गोचर अच्छी सूचना लेकर आ रहा है।

वृष राशि वालों को करियर में सफलता मिलेगी। कार्य क्षेत्र में बदलाव हो सकता है। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। नए रिश्ते बनेंगे साथ ही महिला पक्ष से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।
मेष राशि के लिए यह गोचर काफी शुभ साबित होने वाला है क्योंकि आर्थिक लाभ के आसार हैं। छोटी मोटी यात्राएं हो सकती हैं। विद्यार्थियों के लिए समय काफी अच्छा है और विवाह के योग बनेंगे।
मिथुन राशि के व्यापारियों के लिए समय से शुभ होगा। काम के सिलसिले में यात्राएं होंगी और कार्यस्थल पर आप का प्रदर्शन भी बढ़ेगा।
सिंह राशि आपकी आय में बढ़ोतरी होगी। हालांकि व्यवाहिक लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साझेदारी के साथ काम मे लाभ मिलेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कर्क राशि के लिए यह गोचर परेशानियां बढ़ाएगा। कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता मिलने में देरी लगेगी। स्वास्थ्य चिंता का विषय बन सकता है और यात्राओं में नुकसान होने की संभावना है।
