
खरमास की शुरुआत हो गई है, इन चीजों को दान करने से हर संकट होगा दूर
देश में रविवार से खरमास की शुरुआत हो गई है। खरमास में खासतौर पर भगवान सूर्य देव भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इसके साथ ही धार्मिक स्थलों पर पूजा एवं दान का काफी महत्व बताया जाता है। खरमास की तिथि पर किन चीजों का दान करना चाहिए आज हम आपको बताएंगे।

प्रथम तिथि के दिन घी से भरा चांदी का पात्र दान करें। ऐसा करने से आपको मानसिक शांति मिलेगी।
द्वितीया के दिन कांसे के पात्र में सोना रखकर दान करें। ऐसा करने से कभी धन की कमी नहीं होगी।
तीसरे दिन चने का दान करें ऐसा करने से जीवन में सुख की प्राप्ति होगी।
चतुर्थी दिन खारक का दान करने से लाभ प्राप्त होगा।
पंचमी तिथि के दिन गुड़ का दान करने से चारों तरफ से मान सम्मान में वृद्धि होगी।
षष्ठी के दिन औषधि का दान से रोग विकार दूर होते हैं।
सप्तमी तिथि के दिन लाल चंदन का दान करें ऐसा करने से बल और बुद्धि बढ़ती है।
अष्टमी के दिन रक्त चंदन का दान करने से पराक्रम बढ़ता है।
नवमी के दिन केसर का दान करने से भाग्योदय होता है।
दसवीं के दिन कसूरी का दान करने से आपकी हर मनोकामनाएं पूरी हो जाती है।
एकादशी के दिन गोरोचन का दान करें बुद्धि बढ़ती है।
द्वादशी के दिन शंख का दान करने से धन में वृद्धि होती है और लाभ मिलता है।
त्रयोदशी के दिन किसी भी मंदिर में घंटी का दान करने से पारिवारिक सुख मिलता है।
चतुर्दशी के दिन सफेद मोदी का दान करने से मनोविकार दूर होते हैं।
पूर्णिमा के दिन में रत्न का दान करना चाहिए इससे धन की प्राप्ति होती है।
अमावस्या के दिन आटा दाल का अवश्य दान करें इससे सभी प्रकार की परेशानियों से मुक्ति मिलती है।
