
11 November 2022 Rashifal : आज का दिन इन राशियों के लिए होगा लाभदायक
11 November 2022 Rashifal – सुबह उठते ही मन में एक ही सवाल उठता है कि आज का हमारा दिन कैसे बीतेगा , आज हमारे साथ क्या कुछ हो सकता है। अब ये तो पूरी तरह से सत्य है कि किसी को भी अपने भविष्य में होने वाली घटना का सटीक अंदाज़ा नहीं होता। लेकिन ज्योतिष शास्त्र एक ऐसा माध्यम है जिसके जरिये आप अपने भविष्य का अंदाजा लगा सकते है। कि भविष्य में आपके साथ किस तरह की घटना घटित हो सकती है।
11 November 2022 Rashifal : आज का दिन इन राशियों के लिए होगा लाभदायक
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहो की बदलती चाल हमारे रोजाना की ज़िन्दगी को प्रभवित करती है। ज्योतिष गणना के अनुसार ही जाना जा सकता है कि आज का दिन हमारा कैसा रहने वाला है। आइये आपको बताते है आज 11 नवंबर 2022 शुक्रवार का दिन आप लोगों के लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशि – आज किसी को भी धन उधार ना दें, अन्यथा आपको हानि हो सकती है। घरेलू कार्यों को पूरा करने में आज आप सफल होंगे। किसी जरूरी काम में दोस्तों का सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़ें जातकों को आज कुछ ऐसे अवसर प्राप्त होंगे, जो उनकी मान प्रतिष्ठा में चार चांद लगाएंगे। आप आसपास के लोगों से सहानुभूति बनाये रखेंगे। प्रेम-संबंधों के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप बेहतरीन प्रतिभा का परिचय देने में कामयाब होंगे।
वृषभ राशि – आज आपका आकर्षण बढ़ सकता है। किसी नए कार्य-उपक्रम को प्रारंभ कर पाएंगे। उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। सांस्कृतिक या मांगलिक कार्य में हिस्सेदारी रहेगी। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा। चुनौती जैसी हर हालत में व्यावहारिक रहें। आप किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं।
मिथुन राशि – रुटिन से चलने पर आप मानसिक शांति के साथ काम कर पाएंगे और आपकी सेहत अच्छी रहेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा, लेकिन संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। अनावश्यक खर्चे सामने आ सकते हैं, उन पर नियंत्रण रखें। आप धर्म या समाज से कामों से जुड़ेंगे। राज की बातें जीवनसाथी के साथी साझा करेंगे। आज आप प्रवास और पर्यटन का आनंद उठा सकेंगे।
कर्क राशि – खर्चों पर अंकुश लगाना जरूरी होगा। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। संतान के कारण चिंतित रहेंगे। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। मैत्री संबंध मधुर होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनोरंजन के लिए आप कहीं घूमने जा सकते हैं। मित्रों और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय गुजार सकेंगे। कोर्ट-कचहरी या स्थायी संपत्ति की झंझट में न पड़ें। एकाग्रता से आज सभी कार्यो में फायदा होगा।
सिंह राशि – आज कोर्ट कहचरी से आपके पक्ष में न्याय आएगा। मेहनत आपकी रंग लाते हुए देखने को मिल सकती है। व्यापारी वर्ग अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कुछ नयी योजनायें बनायेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य का पूरा पूरा ध्यान रखें। आप अपने जमीन-जायदाद के पेपरों को संभाल कर रखें। रोमांटिक मूड आपका बेहतर बना रह सकता है।
कन्या राशि – आज आप कुछ समय मनोरंजन में बितायेंगे। अगर आपको कार्यस्थल पर किसी चीज को लेकर कुछ शंकाएं हैं, तो उसे साझा करें या वरिष्ठों के साथ स्पष्ट करें। अपनी भावनाओं पर काबू रखें और अपने कर्तव्य निभाते रहें। अचानक से आ रहे बदलाव से मानसिक स्थिति भी बदल सकती है, लेकिन तुरंत जिस वक्त जो सही निर्णय है, उसे ले पाएंगे। धन में वृद्धि के अवसर के रूप में आप में से कुछ नया व्यवसाय शुरू कर सकतें हैं। पारिवारिक वातावरण शांत रहेगा।
तुला राशि – आज आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। छोटे पैमाने पर नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। आज आप अपनी खामियों को पहचान कर उन्हें दूर करने की कोशिश कर सकते हैं। इस राशि के लोगों को आर्थिक पक्ष को लेकर सावधान रहना होगा। आज बेवजह के खर्चे करने से बचें। आज आपको किसी भी तरह की गलतफहमी से बचना चाहिए। परिवार के कुछ लोगों के कारण आप अपनी इच्छाएं पूरी नहीं कर पाएंगे। खुद के काम को टालें नहीं।
वृश्चिक राशि – आर्थिक संदर्भ में धन की रुकावट आपके असंतोष का कारण हो सकती है। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। कुछ जातकों को आज के दिन अचल संपत्ति से भी लाभ मिलने की संभावना है। यदि कोर्ट-कचहरी के किसी मामले को लेकर परेशान चल रहे थे तो उसका हल भी आज मिलने की संभावना है। किसी फालतू विवाद या झंझट से बचने के लिए आप किसी पर भी आंख बंदकर के भरोसा न करें। मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी।
धनु राशि – परिवार में कुछ शुभ समारोह हो सकते हैं। आज के दिन इस राशि के कारोबारी अपने कर्मचारियों को खुश करने के लिए किसी तरह का सरप्राइज सबको दे सकते हैं, इससे कार्यक्षेत्र के माहौल में अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। आज आपको लगेगा कि कोई बहुत महत्वपूर्ण अवसर आपके हाथ से निकल गया है, लेकिन इसे लेकर परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। अपने व्यापार को नयी गति देने के लिए आज आप कोई नयी योजना बनायेंगे।
मकर राशि – आज आपको अपने स्वास्थ्य के संबंध में विशेष ध्यान रखना चाहिए। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। आपका स्वभाव थोड़ा चिड़चिड़ा हो सकता है। ऐसे में दूसरों पर क्रोध करने से बचें। जो लोग व्यापार कर रहे हैं उनको अपने ग्राहकों को आकर्षित करने कुछ नई योजनाओं को लाना होगा। लेखकों के लिए बहुत अच्छा समय चल रहा है। साहित्य जगत से बड़ा नाम होगा। ऑफिस में आपको कोई बड़ा काम निपटाने की जिम्मेदारी मिलेगी, जिसको समय से पूरा कर लेंगे।
कुम्भ राशि – आज आप अपने ज्ञान को बढ़ाने की कोशिश करें। अचानक धन की प्राप्ति के योग हैं। पिछले कई दिनों से जो व्यस्तता चल रही थी उसे कम करते हुए। आप अत्यधिक लोकप्रिय रहेंगे और आपके परिवार के सदस्य आपको पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। दाम्पत्य जीवन आज खुशियों से भरा रहेगा।
मीन राशि – आज आप किसी अवांछित मेहमान से मिलते समय अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखने की कोशिश करें। आज के दिन आपको मानसिक रूप से बहुत मजबूत रहना है किसी भी प्रकार की नकारात्मक सोच आपकी ऊर्जा को कम करने वाली होगी। कर्मक्षेत्र से जुड़े लोगों को नया काम करने का अवसर मिलेगा। अगर आप कोई नया वाहन खरीदना चाह रहे हैं तो आज खरीद लें। सरकारी कार्यालयों में अटके कामों में गति आएगी।