
12 November 2022 Rashifal : आज इन राशियों के घर खुशियां देंगी दस्तक
12 November 2022 Rashifal – सुबह उठते ही मन में एक ही सवाल उठता है कि आज का हमारा दिन कैसे बीतेगा , आज हमारे साथ क्या कुछ हो सकता है। अब ये तो पूरी तरह से सत्य है कि किसी को भी अपने भविष्य में होने वाली घटना का सटीक अंदाज़ा नहीं होता। लेकिन ज्योतिष शास्त्र एक ऐसा माध्यम है जिसके जरिये आप अपने भविष्य का अंदाजा लगा सकते है। कि भविष्य में आपके साथ किस तरह की घटना घटित हो सकती है।
12 November 2022 Rashifal : आज इन राशियों के घर खुशियां देंगी दस्तक
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहो की बदलती चाल हमारे रोजाना की ज़िन्दगी को प्रभवित करती है। ज्योतिष गणना के अनुसार ही जाना जा सकता है कि आज का दिन हमारा कैसा रहने वाला है। आइये आपको बताते है आज 12 नवंबर 2022 शुक्रवार का दिन आप लोगों के लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशि – आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और इसका पूरा फायदा आपको मिलेगा। आपके कार्य से अधिकारीगण संतुष्ट होंगे। जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें। आज आपको अचानक धन लाभ होगा। मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। पारिवारिक कामों को करने में आज अपनों का साथ मिलेगा।
वृषभ राशि – आज स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा। बच्चों की प्रगति आपको खुश रखेगी। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मधुर बनेंगे। आज किसी काम को नए तरीके से करने के बारे में सोचेंगे। आज आप सफलता के बेहद करीब रहेंगे। अपने विरोधियों पर विजय से आपकी संतुष्टि बढ़ेगी। अजनबियों पर विश्वास न करें। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो अपने बिजनेस पार्टनर के साथ तालमेल बेहतर होगा।
मिथुन राशि – आज व्यापार में दो गुना मुनाफा होने के योग बन रहे है। किसी बड़े कार्य के होने से उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। आज आपको राजनीतिक गतिविधि में शामिल होने का मौका मिलेगा। किसी भी काम में संतुलन बनाये रखने से वह काम पूरा जरूर होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। नौकरी पेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। सब आपकी समझदारी से काफी प्रभावित होंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपकी थकावट बढ़ सकती है।
कर्क राशि – आज कुछ जातकों का रहन-सहन कष्टदायी रहेगा। खर्च अधिक रहेंगे। आप सोच समझकर खर्च करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा। आपके रिश्तों में और मधुरता बढ़ेगी। आज आपके सोचे हुए काम अवश्य ही पूरे होंगे। इस राशि के छात्रों के अंदर कॉम्पिटिशन के प्रति जागरूकता पैदा होगी। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। यदि आप परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी स्थिति को बढ़ाना चाहते हैं तो अपना ध्यान और समर्पण न खोएं। कटु भाषा का प्रयोग करने से बचें।
सिंह राशि – आज के दिन आपका अपने काम में पूरा ध्यान लगा रहने वाला है। इस समय आपकी मेहनत भी बढ़ती दिखाई देगी। बेवजह के खर्चे बढ़ने से आर्थिक पक्ष डगमगा सकता है। इस राशि के कुछ जातक विदेशी स्रोतों से आज के दिन लाभ कमा सकते हैं, विदेशी कंपनियों में काम करने वालों को अच्छे फल प्राप्त हो सकते हैं। मौज-शौक की वस्तुएं नए वस्त्राभूषण तथा वाहन वगैरह की खरीदारी होगी। पैसों से जुड़ी समस्या आपकी परेशानी बढ़ा सकती है।
कन्या राशि – आज घर-परिवार में खुशियां आएंगी और शांति का माहौल बना रहेगा। आध्यात्मिक क्षेत्र में इस राशि के जातकों को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। पिता के साथ आपके संबंधों में निखार आएगा, अपने दिल की बातें पिता के साथ शेयर कर सकते हैं। परिस्थितियों से निपटने के लिए कूटनीति का उपयोग करें। आर्थिक पक्ष में समय अनुकूल नहीं है। आप अपने प्रिय के साथ अपना व्यवहार ठीक रखें। दफ्तर में आपके बॉस आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकते हैं।
तुला राशि – आज आप सामाजिक और व्यावसायिक समारोहों में शामिल होंगे। पारिवारिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा, आज के दिन आप परिवार के लोगों के बीच संतुलन बनाने के लिए उनसे खुलकर बात कर सकते हैं। आर्थिक परिस्थिति में कुछ बड़ा सुधार होता आपको देखने को मिल सकता है। बहनों से मनमुटाव होने के कारण पारिवारिक माहौल तनावग्रस्त रह सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं।
वृश्चिक राशि – आज यदि आप अपनी योजनाओं पर एक बार फिर से विचार करके काम करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। यदि कोई अपना रूठ गया है तो आज उसे मना लें। ऑफिस में मानसिक रूप से पॉजिटिव रहना होगा क्योंकि स्थितियाँ कुछ मन मुताबिक नहीं दिखाई दे रही है। अधिकतर कार्य आपके बेहतर बने रह सकते हैं। महत्वाकांक्षाओं को सुधारने का प्रयत्न कर सकते हैं। पूंजी निवेश से पहले आपको सोच-समझकर कदम उठाने की जरूरत है।
धनु राशि – आज आप गलत संगति से बचने की कोशिश करें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कर्मक्षेत्र की बात करें तो कार्यों को लिए दिन चुनौतियों भरा हो सकता है, दूसरों की जिम्मेदारी भी आपके कंधों पर आ सकती है। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। माता से धन प्राप्ति हो सकती है। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आपके काम की उचित प्रशंसा होगी। सामाजिक रूप से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार में पार्टनर के साथ मतभेद हो सकते हैं।
मकर राशि – आज आपके जीवन में आने वाले सभी प्रकार के कष्टों का निवारण होगा। आज के दिन सभी कार्यों को मन से करना है, क्योंकि आज किया हुआ कार्य आपको भविष्य में अच्छे परिणाम देगा। परिस्थितियां आपके पक्ष में होगीं। मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी अथवा प्रेम पात्र पर क्रोध करना उचित नहीं रहेगा। स्वास्थ्य में भी कुछ उतार-चढ़ाव होगा। दोस्तों के साथ समय बिताकर आज के दिन आप बेहतरीन चीज़ में समय निवेश कर सकते हैं।
कुम्भ राशि – समस्याएं खत्म होने में थोड़ा समय लग सकता है। परिवार के छोटे सदस्यों के बारे में चिंता रहेगी। जो व्यापारी व्यापार में बदलाव करना चाहते हैं, उनको सोच-विचार कर निर्णय तक पहुँचना चाहिए। युवा वर्ग को नौकरी के लिए आज अधिक प्रयास करना होगा, सफलता हाथ लग सकती है। आज आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। अगर आप सामूहिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे, तो आप नए दोस्त बना सकते हैं।
मीन राशि -आज भाग्य आपका साथ ज़रूर देगा। दिन की शुरुआत में आपको थोडी बहुत प्रतिकूलताओं का सामना करना पडे़गा। प्रमोशन के भी नये रास्ते बनते दिखाई दे रहें है। इलेक्ट्रॉनिक का व्यापार करने वाले कुछ निराश होते देखेंगे, व्यापारिक मामलों में लाइफ पार्टनर और बिजनेस पार्टनर की राय लेनी चाहिए। पारिवारिक जीवन में समय अनुकूल रहेगा। किन्तु कोई भी निर्णय आवेश में ना लें। सावधानी से कदम बढाना होगा। उत्तम दांपत्य जीवन मिलेगा।