
16 November 2022 Rashifal : आज इन राशियों का भाग्य होगा उदय
16 November 2022 Rashifal – सुबह उठते ही मन में एक ही सवाल उठता है कि आज का हमारा दिन कैसे बीतेगा , आज हमारे साथ क्या कुछ हो सकता है। अब ये तो पूरी तरह से सत्य है कि किसी को भी अपने भविष्य में होने वाली घटना का सटीक अंदाज़ा नहीं होता। लेकिन ज्योतिष शास्त्र एक ऐसा माध्यम है जिसके जरिये आप अपने भविष्य का अंदाजा लगा सकते है। कि भविष्य में आपके साथ किस तरह की घटना घटित हो सकती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहो की बदलती चाल हमारे रोजाना की ज़िन्दगी को प्रभवित करती है। ज्योतिष गणना के अनुसार ही जाना जा सकता है कि आज का दिन हमारा कैसा रहने वाला है। आज आपको बताते है कि आपका आज का दिन आपका 18 नवंबर 2022 शुक्रवार का दिन आपके के लिए कैसा बीतने वाला है।
मेष राशि – आज किसी भी तरह का निवेश कर सकते हैं फायदा जरूर होगा। दफ्तर में काम का बोझ अधिक रहने के आसार हैं। साथ ही आप पर दबाव भी काफी अधिक रहेगा। हालांकि विपरीत परिस्थितियों में भी आसानी से काम कर पाने की आप की कला आज सभी का दिल जीत लेगी। अगर किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो आपके अब इसके और भी अधिक मेहनत करनी होगी।
वृषभ राशि – प्यार के इजहार के लिए दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक स्तर पर वाद-विवाद में जीत आपको हासिल होगी। पारिवारिक जीवन में आपके द्वारा किये गयों प्रयासों का अच्छा फल आपको आज के दिन प्राप्त हो सकता है। आज आप बिना बात किसी पर भड़क भी सकते हैं। इससे आपकी इमेज पर ही बुरा असर पड़ेगा। ईर्ष्यालु व्यक्ति हानि पहुंचा सकते हैं। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
मिथुन – विद्यार्थियों को पढ़ने-लिखने में अभिरुचि बढ़ने से उनके लिए आज अच्छा दिन है। कुछ छोटे-मोटे विवादों को छोड़ दे तो आपके लिए आज का दिन अच्छा ही रहेगा। आज आप किसी वाद -विवाद में फंस सकते है। आज किसी पर क्रोध न करे आपके लिए लाभदायक होगा।
कर्क राशि – आज यात्रा के योग बनेंगे जो कि शुभ रहेगी। विदेश जाने और किसी नए कार्य की शुरुआत भी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आप रोमांटिक डिनर डेट के लिए जा सकते हैं। लंबे समय बाद ऐसा यादगार समय बिता कर आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी। रोजगार प्राप्ति सहज होगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी।
सिंह राशि – आज दूसरों के वाद विवाद में पड़ने से बचें। आज आपका दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। धनोपार्जन की योजना पहले नष्ट होता हुआ और बाद में पूर्ण होता हुआ प्रतीत होगा। अच्छे समाचार मिलने से प्रसन्नता में वृद्धि होगी। बेहतर सफलता की प्राप्ति हो सकती है। आज आप थकान, व्यग्रता एवं प्रसन्नता का मिलाजुला अनुभव करेंगे। निर्धारित कार्यों को पूर्ण कर सकेंगे।
कन्या राशि – आप अपने मन की सुनेंगे और कार्य करेंगे। आज आपके दिन आपको अच्छी खबर सुनने मिलेगी। काफी लंबे समय से अटकी हुई चीजें पूरी होने की संभावना है। धन लाभ के नए रास्ते नजर आएंगे। दाम्पत्य जीवन में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। कुछ कठिन परिश्रम के साथ पूर्व नियोजन आपके लक्ष्यों को समय पर प्राप्त करने में मदद करेगा। व्यापार और राजनीति में शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे।
तुला राशि – आज आप शारीरिक व मानसिक ताजगी के साथ कार्य करेंगे। जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें। बहुत कम लोग ही आपके इस आकर्षण का राज़ जान पाएंगे। अपने प्रिय के साथ सैर-सपाटे पर जाते समय जिंदगी को पूरी शिद्दत से जिएँ। भावनात्मक तौर पर कमजोरी या खालीपन भी महसूस हो सकता है।
वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि वाले अपनी क्षमताओं को जाएं, क्योंकि आपके पास इच्छाशक्ति की कमी है, ताकत की नहीं। ज्ञान की आपकी प्यास नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। आपके कुछ रिश्तेदार अनौपचारिक मोड़ ले सकते हैं और समस्याएं पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं। बैंक से जुड़े लेन-देन में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है।
धनु राशि – छात्रों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा। समय के अनुसार अपने व्यवहार में भी कुछ लचीलापन लाना बहुत जरूरी है। विद्यार्थी सोशल मीडिया व फालतू बातों में पड़कर अपने करियर के साथ किसी भी प्रकार का समझौता ना करें। परिवार को समय और देखभाल की आवश्यकता है उसका ख्याल रख सकते हैं। आकस्मिक खर्च सामने आएंगे।
मकर राशि – आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। नए विचारों को जाँचने का बेहतरीन वक़्त है। परिवार के साथ ही सामाजिक स्तर पर बातचीत के दौरान भी आज आपको अपनी वाणी की मधुरता के कारण मान सम्मान मिलेगा, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। जरूरतमंद को भोजन कराएं, आपको फायदा मिलेगा। पार्टनर की पसंद की कोई अच्छी चीज़ खरीदने का मूड बन सकता है।
कुम्भ राशि – आज अधिकारियों के मार्गदर्शन से आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। साथ ही अधूरे काम पूरे होंगे। व्यक्तित्व के दम पर आप कुछ लोगों को अपने फेवर में करने में सफल होंगे, जिसका पूरा फायदा मिलेगा। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा ।
मीन राशि – आज कोई शोक समाचार मिलने की आशंका है, धैर्य रखें। सरों के प्रति सहानुभूति रखते हुए उनकी हर संभव मदद करनी चाहिए जिसके प्रतिफल में आपको भी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। जो लोग जॉब करते हैं उनको महिला सहकर्मी व महिला उच्चाधिकारियों से लाभ होने की प्रबल संभावनाएं दिखाई दे रही हैं। छात्रों के लिए आज का दिन संघर्षकारक है।