
Amethyst Stone Benefits : इस राशि के जातकों के लिए बड़ा लाभदायक होता है जमुनिया रत्न
Amethyst Stone Benefits – ज्योतिष शास्त्र में कहा जाता है कि एक सही रत्न व्यक्ति को रंक से राजा बना देता है वही एक गलत रत्न व्यक्ति को राजा से रंक भी बना देता है। ये रत्न बेहद ही प्रभावी होते हैं। सही रत्न आपकी किस्मत को चमकाने का काम करता है। कहते है कि अगर कुंडली में शनि दोष है तो व्यक्ति को नीलम रत्न पहनना चाहिए। लेकिन आपको बता दे , नीलम रत्न काफी कीमती होता है जिसकी वजह से हर कोई इसे नहीं खरीद सकता है।
Amethyst Stone Benefits : इस राशि के जातकों के लिए बड़ा लाभदायक होता है जमुनिया रत्न
ऐसे में जातक को जमुनिया रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है। कीमती होने की वजह से नीलम धारण कर पाना हर किसी के लिए संभव नहीं हो पता है। वही , इसके अलावा ये रत्न हर किसी को शुभ प्रभाव नहीं देता है। जमुनिया रत्न धारण करना आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। हालांकि इसे धारण करने के भी कुछ नियम होते हैं। अन्य रत्नो की तरह इस रत्न को धारण करते समय कुछ नियमो का खास ख्याल रखना चाहिए। आज हम आपको अपने लेख के माध्यम से ये बताने जा रहे है कि ऐसी कौन सी राशियां है जिनके लिए जमुनिया रत्न लाभकारी होता है।
इन राशियों के लिए शुभ होता है जमुनिया रत्न –
आपकी जानकारी के लिए बता दे , रत्न शास्त्र के अनुसार वृषभ, मिथुन, तुला, मकर और कुम्भ राशि के जातको के लिए जमुनिया रत्न को धारण करना शुभ माना जाता है।
जमुनिया रत्न को धारण करने की विधि –
रत्न शास्त्र के अनुसार जमुनिया रत्न को पहनने से शनि दोष शांत होता है। इसलिए इसे शनिवार के दिन धारण किया जाए तो शुभ माना जाता है। आपको शनिवार के दिन सुबह के समय स्नान करने के बाद भगवान शनिदेव की आराधना करनी चाहिए उसके बाद जमुनिया रत्न की अंगूठी को गंगाजल में डुबोकर रख देना चाहिए। फिर आपको शनिदेव के मंत्र ‘ऊँ शं शनैश्चराय नम:’ का 108 जाप करना है। मंत्र जाप के बाद आप इस अंगूठी को अपने दाएं हाथ की मध्यमा अंगुली में धारण कर सकते है।
जमुनिया रत्न को पहनने से होने वाले लाभ –
आपको बता दे जो भी जातक जमुनिया रत्न को धारण करता है। उस व्यक्ति के जीवन से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। अपने काम में मन लगने लगता है। इसी के साथ शनि दोष के कारण होने वाली घुटने, कंधे या रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याओं से मुक्ति दिलाने में भी ये रत्न सहायक माना जाता है।
अगर व्यापार में बाधाएं आ रही हैं और आर्थिक तंगी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो जमुनिया रत्न धारण कर सकते हैं। इसे धारण करने से धन की आवक बढ़ती है। साथ ही करियर-नौकरी की रुकावटें दूर होती हैं।