
Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य की ये नीतियां आपको जीवन में कभी नहीं होने देंगी फेल
Chanakya Niti – आचार्य चाणक्य जिनका जन्म एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। आचार्य चाणक्य को कौटिल्य के नाम से भी संसार में जाना जाता है। आचार्य चाणक्य को मौर्य साम्राज्य का संस्थापक भी माना जाता है। आचार्य चाणक्य को आज भी उनकी कूटनीति , उनके महान विचार , अर्थशास्त्र , न्यायवाद और शाही सलाहकार के रूप में जाना जाता है। उनके द्वारा दी गई शिक्षाओं की दो पुस्तकें आज भी बहुत प्रचलित है।
Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य की ये नीतियां आपको जीवन में कभी नहीं होने देंगी फेल
आज तक ऐसा कोई नहीं आया जो आचार्य चाणक्य की बुद्धिमत्ता पर किसी तरह का कोई सवाल उठा सके। वह भले ही कोई योद्धा नहीं थे लेकिन अपनी चतुराई और कूटनीति से उन्होंने बड़े से बड़े युद्ध पर विजय प्राप्त की। इतना ही नहीं आचार्य चाणक्य द्वारा कही बाते आज के समय में भी काफी कारगर साबित होती है। आज भी अगर कोई व्यक्ति आचार्य चाणक्य को मार्गदर्शन मानते हुए चलता है तो उसका जीवन काफी सरल हो जाता है। जीवन में सही मार्ग पर चलने में आचार्य चाणक्य सदैव ही आपकी मदद करते है। आज हम आपको आचार्य चाणक्य की नीतियों में से एक भाग बताने जा रहे है जिसे अपनाने से आप अपने जीवन में कभी फेल नहीं होंगे –
चाणक्य की ये नीतियां आपको जीवन में कभी नहीं होने देंगी फेल
- अपने जीवन में कभी भी अपने द्वारा की गई पुरानी गलतियों पर पछतावा करने की आवश्यकता नहीं होती है। बल्कि पुराणी गलतियों से सिख लेने की जरूरत होती है। अपनी बीती गलतियों पर पछतावा या सोचने की जगह आप उन गलतियों को भविष्य में सुधारने का प्रयास करे।
- आप अगर अपने जीवन में कभी फेल नहीं होना चाहते है तो कभी भी अपने जीवन में धन के मोह या लालच में ना पड़े। सदैव अपनी मेहनत पर भरोसा रखे। चालाकी से दुसरो का हड़पा हुआ धन आपको दुःख , तकलीफ के अलावा कुछ और नहीं दे सकता है।
- अगर आप गुणों से परिपूर्ण है और योग्य है तो आपको अपने जीवन में कभी किसी के अधीन रहने की आवश्यकता नहीं है। आपके गुण और आपकी योग्यता आपको खुद ही सफल बना देंगी।
- आचार्य चाणक्य ये भी कहते है कि अगर आप अपने जीवन में फेल नहीं होना चाहते तो खुद की गलती से सीखना बहुत अच्छी बात है लेकिन आपको दुसरो की गलती से भी बहुत कुछ सिख लेना चाहिए। क्योंकि अगर आप केवल अपनी ही गलतियों से सीखेंगे तो ऐसे में आपकी सारी उम्र सिखने में ही निकल जाएगी।
- अगर आप अपने जीवन में फेल नहीं होना चाहते तो आपको हमेशा अपने भय का सामना करना चाहिए। कभी भी अपने जीवन में अपने भय से भयभीत नहीं होना चाहिए। अगर भय आपके करीब आये तो उस से भागे नहीं बल्कि हिम्मत से भय का सामना करे तो आपको अपने जीवन में सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है।
DISCLAIMER – ये पूरा लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना , तथ्यों की सटीकता के लिए आके देख उत्तरदायी नहीं है।