
Dhanteras 2022 : आखिर क्यों धनतेरस पर जलाया जाता है यम का दीपक ,जाने रोचक कथा
Dhanteras 2022 – दीपावली का पर्व हम हिन्दुओं के लिए बहुत ही ख़ास माना जाता है। दीपावली पर्व से महीने भर पहले ही भारतीय परिवार अपने घर की साफ़ सफाई में जुट जाते है। दीपावली मनाने के पीछे 2 कथा छिपी हुई है। पहली इस दिन भगवान श्री राम अयोध्या लौटकर आये थे और इसी दिन समुद्र मंथन के दौरान माता लक्ष्मी का भी जन्म हुआ था। इसलिए ये दिन बहुत ही ज्यादा खास माना जाता है।
Dhanteras 2022 : आखिर क्यों धनतेरस पर जलाया जाता है यम का दीपक ,जाने रोचक कथा
दीपावली की एक और सबसे अलग बात है ये कि जब भी दीपावली का पर्व आता है तो खुशियों की बौछार सी हो जाती है। दिवाली के साथ आते है और भी त्यौहार जैसे कि धनतेरस , छोटी दिवाली , भैया दूज , गोवर्धन पूजा , इस पर्व की शुरुआत होती है धनतेरस के साथ और धनतेरस पर तमाम घरों में जलाया जाता है यम का दीपक। इस दिन मृत्यु के देवता यम के नाम का दीपक भी जलाया जाता है। लेकिन हिन्दू धर्म में क्यों ऐसा किया जाता है। आइये आपके सामने इसके पीछे की कथा उजागर करते है।
जाने यम दीपक जलाने के नियम –
धनतेरस पर जलाने वाला यम का दीपक आटे से बनाया जाता है। इसका आकार चौमुखा होता है। इसे घर के मुख्य द्वार पर दक्षिण दिशा में रखा जाता है। जब इस दीपक को जलाया जाता है तो साथ में एक खास मंत्र बोला जाता है। यह मंत्र है – मृत्युनां दण्डपाशाभ्यां कालेन श्यामया सह. त्रयोदश्यां दीपदानात् सूर्यजः प्रीयतां मम।
इस वजह से जलाया जाता है यम दीपक
एक बार यमराज अपने दूतों के साथ बैठे थे। तभी उन्होंने पूछा ‘तुम लोगों को प्राणियों के प्राण करते समय कभी किसी पर दया आती है?’ इस पर यमदूतों ने थोड़े संकोच से कहा ‘नहीं महाराज।’ इस पर यमराज ने उन्हें अभयदान दिया और कहा ‘डरों नहीं, सच-सच बताओ।’ फिर यमदूतों ने उन्हें एक घटना के बारे में बताया कि कैसे एक प्राण लेते समय उन्हें कितना दुख हुआ था।
यमदूतों ने कहा एक हंस नाम का राजा था। वह एक बार शिकार करने गया। यहां रास्ता भटकर वह दूसरे राज्य में पहुंच गया। इस राज्य के राजा हेमा ने हंस राजा का अच्छे से स्वागत किया। इसी दिन राजा हेमा की पत्नी ने एक पुत्र को जन्म दिया। ज्योतिषियों ने नक्षत्र गणना कर कहा कि आपका पुत्र शादी के चार दिन बाद ही मर जाएगा। जब राजा हंस को ये बात पता चली तो उसने मदद करना चाही।
राजा ने उस बालक को यमुना के तट पर एक गुफा में ब्रह्मचारी के रूप में रखा। सैनिकों को ये आदेश भी दिया कि इस बालक पर स्त्री की छाया तक नहीं पड़ना चाहिए। लेकिन फिर एक दिन खुद राजा हंस की युवा बेटी यमुना के तट पर आ गई। यहां उसने श्रापित बालक का मन मोह लिया। फिर दोनों ने धर्व विवाह कर लिया। विवाह के चौथे दिन ही उस राजकुमार की मौत हो गई।
यमदूतों ने बताया कि हमने कभी इतनी सुंदर जोड़ी नहीं देखी थी। उस समय महिला को विलाप करता देख हमारे भी आंसू निकल पड़े थे। यह कहानी सुनकर यमराज ने कहा कि अब से धनतेरस पर पूर्ण विधि से पूजन एवं दीपदान करने से अकाल मृत्यु को टाला जा सकता है। जो व्यक्ति इस पूजन को करेगा उसका अकाल मृत्यु का डर खत्म हो जाएगा। बस तब से ही धनतेरस के दिन धन्वन्तरि पूजन सहित दीपदान की प्रथा शुरू हो गई।