
Diwali 2022 Date : जाने कब है दीपावली , क्या रहेगा शुभ मुहर्त
Diwali 2022 Date – हमारे सनातन धर्म में दीपावली के पर्व को सबसे प्रमुख माना जाता है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान श्री राम माता सीता और अपने भाई लक्ष्मण जी के साथ चौदह साल का वनवास पूरा कर अयोध्या को लौटे थे। इसी उपलक्ष में पूरी अयोध्या नगरी को दीपों से सजा दिया गया था। वही दीपावली पर मुख्य रूप से माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है।
ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में धन -वैभव एवं सुख समृद्धि की कोई कमी नहीं होती है। वही आपको ये भी बता दे कि , केवल हिन्दू धर्म के लिए ही ये पर्व खास नहीं होता बल्कि हिन्दू धर्म के अलावा भी सिख, बौद्ध और जैन धर्म के लोगों द्वारा भी दीपोत्सव का यह पर्व मनाया जाता है। पांच दिनों तक चलने वाला दीपावली का पर्व धनतेरस से शुरू होकर भैया दूज तक चलता है। आज हम आपको अपने लेख के माध्यम से बताने जा रहे है कि इस साल दीपावली का पर्व कब मनाया जाएगा।
आपको बता दे , हिन्दू पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर दीपावली का पर्व मनाया जाता है। इस अनुसार इस साल 24 अक्टूबर 2022 को दीपावली का पर्व मनाया जाएगा।
दीपावली शुभ मुहर्त –
हिन्दू ज्योतिष के अनुसार, 23 अक्टूबर 2022 को रविवार के दिन त्रयोदशी तिथि शाम 06:04 बजे तक है। उसके पश्चात चतुर्दशी तिथि का प्रारंभ हो जाएगा जो कि सोमवार, 24 अक्टूबर 2022 को शाम 05:28 बजे तक है। इसके बाद फिर अमावस्या तिथि की शुरुआत होगी जो कि 25 अक्टूबर 2022 को शाम 04:19 बजे तक रहेगी।
पंचांग के अनुसार 24 अक्टूबर को प्रदोष काल में अमावस्या तिथि होने के कारण इसी दिन दिवाली मनाई जाएगी।