
Ganesh Utsav 2022 : भगवान गणेश को जरूर अर्पित करनी चाहिए ये 4 चीज़े
Ganesh Utsav 2022 – हिन्दू पंचांग के अनुसार भाद्रपद का माह भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन गणेश भगवान की आराधना की जाती है । गणेश चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्थी तक भगवान गणेश को घरों में पंडालों में स्थापित किया जाता है। इस साल 31 सितम्बर को गणेश चतुर्थी का पर्व पड़ रहा है।
Ganesh Utsav 2022 : भगवान गणेश को जरूर अर्पित करनी चाहिए ये 4 चीज़े
इन दस दिनों में महाराष्ट्र में अलग ही नज़ारा देखने को मिलता है। आज हम आपको अपने लेख के माध्यम से 4 ऐसी चीज़ो के बारे में बताने जा रहे है। जिन्हे आपको भगवान गणेश को गणेश उत्सव के दौरान अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान गणेश की असीम कृपा आपके ऊपर होगी। घर परिवार में सुख -समृद्धि बनी रहेगी।
भगवान गणेश को जरूर अर्पित करे ये 4 चीज़े –
1 गणेश जी को मोदक या मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाना चाहिए। गणेश पूजन में भक्त गजानन को विभिन्न प्रकार के लड्डू का भोग लगाते हैं।
2 विघ्नहर्ता को प्रसन्न करने के लिए दूर्वा घास अर्पित करना चाहिए। गणेश जी को पूजन में दूर्वा चढ़ाना चाहिए। माना जाता है कि दूर्वा कि 3 या 5 पट्टियां अर्पित करने से भगवान गणेश भक्तों की मनोकामना को पूर्ण करते है।
3 भगवान गणेश को सिंदूर का तिलक करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि गणेश जी को सिंदूर अर्पित कर अपने माथे पर भी सिंदूर का तिलक लगाना चाहिए। मान्यता कहती है कि यह तिलक आपके जीवन में सुख और समृद्धि को लेकर आता है।
4 इसके अलावा आपको बता दे ,भगवान गणेश को प्रसाद के रूप में केला चढाने का भी विधान है। लेकिन भगवान गणेश को हमेशा केला जोड़े में ही चढ़ाना चाहिए।