
Ganesh Visarjan 2022 : कब है अनंत चतुर्थी , कैसे करे बप्पा की विदाई
Ganesh Visarjan 2022 – इस समय पुरे देश में गणेश उत्सव की धूम देखने को मिल रही है। पंडालों के अलावा घर -घर में बप्पा विराजमान है। दस दिनों तक चलने वाले इस पर्व को गणेश भक्त बड़ी ही धूम धाम के साथ मनाते है। इसके बाद अनंत चतुर्थी पर विधि पूर्वक बप्पा की विदाई की जाती है। इस साल 31 अगस्त गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा का आगमन हुआ और अब 9 सितंबर को विसर्जन के साथ गणेश उत्सव का समापन होगा।
Ganesh Visarjan 2022 : कब है अनंत चतुर्थी , कैसे करे बप्पा की विदाई
वही कई जगहों पर 3 , 5 , 7 या 9 दिन पर भी विसर्जन किया जाता है। जिस तरह से पूरे गणेश उत्सव के दौरान विधि पूर्वक पूजा अर्चना की जाती है, ठीक उसी तरह गणपति बप्पा की विदाई भी पुरे विधि विधान के साथ ही करनी चाहिए। बप्पा की विदाई के समय कई बातों का आपको ध्यान रखना होता है। आज हम आपको अपने लेख के माध्यम से गणेश जी का विसर्जन कैसे करना चाहिए इस बारे में बताने जा रहे है।
ऐसे करे गणेश जी की विदाई –
भगवान गणेश के विसर्जन से पहले उनकी पूजा की जाती है। चौकी को सजाने के लिए एक साफ लकड़ी का पाट लें और उसे गंगाजल से शुद्ध कर ले। इसके बाद आपको एक लाल रंग का कपड़ा बिछाना है और गणपति बप्पा को जयघोष के साथ आराम से चौकी पर विराजमान करवा दे। अब इस चौकी पर आपको पान – सुपारी , मोदक दीप और कुछ फूल रखे। इसके बाद धूम धाम के साथ गणपति बप्पा को धूम धाम से विसर्जन के लिए ले जाएं। विसर्जन से पहले आपको भगवान गणेश की आरती जरूर करनी है उसके बाद ही आप विसर्जन करे। इसी के साथ बप्पा को अर्पित की हुई सभी चीजें एक पोटली में बांधे और उसे भी भगवान गणेश के साथ प्रवाहित कर दे।
विसर्जन करते समय इन बातों का रखे ख़ास ख्याल
जब घरो में बप्पा का आगमन होता है तो भक्तो के दिलो में एक ख़ुशी की उमंग देखने को मिलते है वही विदाई के समय सभी का दिल भर सा आता है। भगवान गणेश जी का विसर्जन करने से पहले आपको भगवान से माफ़ी जरूर मांगनी चाहिए।
ऐसा अक्सर देखा जाता है कि लोग विदाई के समय बहुत बुरी तरह से मूर्ति को जल में प्रवाहित कर देते है लेकिन आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। ये गलती कभी न करे।
भगवान गणेश का विसर्जन करते समय बहुत ही प्रेम और सम्मान के साथ उनकी मूर्ति का विसर्जन करना चाहिए , साथ ही अगले वर्ष फिर आने की कामना करनी चाहिए।
अंत में अपने द्वारा की गई सभी गलतियों की आपको माफ़ी जरूर मांगनी चाहिए। जिससे कि भूल से भी अगर आपसे कोई गलती हुई है तो भी आपके ऊपर गणेश जी की कृपा बनी रहे।