
Garun Puran Tips : एक पत्नी भूलकर भी न करे ये काम ,नहीं तो बर्बाद हो जाएगा पति
Garun Puran Tips – हमारे शास्त्रों में सर पौराणिक कथाओं का ही वर्णन नहीं मिलता बल्कि रोजमर्रा के जीवन से जुड़ी भी कुछ अहम बातें बताई गई है। बेहतरीन जीवन जीने के कुछ टिप्स भी दिए गए है। हमारे तमाम शास्त्रों और पौराणिक ग्रंथो में से एक है गरुण पुराण। जिसे सुनने मात्र से ही व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। गरुण पुराण में जीवन और मरण से जुड़ी कई बातों का उल्लेख मिलता है। तो आज हम आपको अपने लेख के माध्यम से गरुण पुराण के अनुसार एक पत्नी को सुखी जीवन के लिए कौन सी ऐसी चीज़े जिसका ध्यान रखना चाहिए। इस बारे में आपको बताने जा रहे है।
पति से कभी दूरी न बनाए –
गरुड़ पुराण कहती है कि एक पत्नी को अपने पति एवं एक प्रेमिका को अपने प्रेमी से अधिक दिनों तक दूर नहीं रहना चाहिए। ऐसा करने पर महिलाएं मानसिक रूप से कमजोर पड़ने लगती है। पति या प्रेमी के पास रहने से प्रेम भाव बढ़ता है। दोनों के बीच का बंधन और मजबूत होता है। जीवन साथी से अधिक दिनों तक दूर रहने पर कई सारी सामाजिक परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। यह दूरी आपके रिश्तो में भी खटास ला देती है। इसलिए आपसे जहा तक हो सके अपने पति से दूरी बनाने की गलती कभी न करे।
बुरे चरित्र के लोगो से रहे दूर –
गरुड़ पुराण के अनुसार महिलाओं को बुरे चरित्र वाले लोगों से दोस्ती नहीं करनी चाहिए। इसके अलावा जो लोग आपके पति के शत्रु हैं या उनकी बुराई करते हैं उनसे भी बातचीत नहीं करनी चाहिए। यदि आप इन से कोई रिश्ता रखेंगे तो इससे आपके शादीशुदा जीवन पर बुरा असर पड़ेगा। इसलिए अपने वैवाहिक जीवन को सुखी बनाए रखना चाहते है तो ऐसे लोगो से दूर रहने में ही आपकी समझदारी है।
किसी दूसरे के घर में ज्यादा समय के लिए न रुके –
गरुड़ पुराण कहती है कि एक महिला को किसी पराए घर में अधिक दिनों तक नहीं रुकना चाहिए। वहां ज्यादा दिनों तक रुकने से उसके सम्मान पर आंच आ सकती है। एक महिला को अपने घर पर ही ज्यादा रहना चाहिए। इसकी एक वजह यह भी है कि एक महिला को अपने घर पर जो सम्मान प्राप्त होता है वह किसी दूसरे के घर नहीं मिलता है। दूसरों के यहां अधिक रुकने पर लोग तरह-तरह की बातें बनाने लगते हैं।
कभी अपनों का अपमान नहीं करे –
गरुड़ पुराण की मानें तो महिलाओं को अपनों से बड़ों का आदर और सम्मान करना चाहिए। उनकी बोली में एक मिठास होना चाहिए। कटु वचन बोलने वाली महिलाएं किसी को पसंद नहीं होती है। वही मीठी बोली हर किसी को आकर्षित करती है। ऐसी महिलाएं गुणवान कहलाती है। गरुड़ पुराण के अनुसार महिलाओं को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना सीखना चाहिए। अच्छी वाणी बोलने वाली महिलाओं को समाज में ज्यादा इज्जत मिलती है।