
Garun Puran : गरुण पुराण के अनुसार इंसान की ये आदतें उसे कर देती है कंगाल
Garun Puran – भगवान विष्णु जी का वाहन जिन्हे गरुण कहा जाता है। गरुण पुराण जो कि मानव जीवन से सम्बंधित है। गरुण पुराण में इंसान के हर कर्म का लेखा – जोखा बताया गया है। वही गरुण पुराण में पाप -पुण्य के बारे में भी बताया गया है। मृत्यु के बाद आपको किस पाप के लिए क्या सजा मिलेगी और अगले योनि के बारे में भी विस्तार से बताया गया है। वही आपको ये भी बता दे कि गरुण पुराण में आपको कई ऐसी बातों का वर्णन मिलता है जिन्हे अपनाकर इंसान अपने जीवन को बेहतर बना सकता है।
Garun Puran : गरुण पुराण के अनुसार इंसान की ये आदतें उसे कर देती है कंगाल
इसके अलावा गरुड़ पुराण में कुछ ऐसे कार्यों या मनुष्य की आदतों के बारे में जिक्र किया है, जो गलती से भी नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इन आदतों की वजह से व्यक्ति को दरिद्रता का सामना करना पड़ सकता है। इसी के साथ ऐसी आदतें आपको कंगाल भी कर सकती है।
आपकी ये आदते आपको बना सकती है कंगाल –
जैसा कि हम सभी जानते है माँ लक्ष्मी को साफ़ -सफाई बेहद ही पसंद है। जिस स्थान पर साफ़ -सफाई रखी जाती है , उस स्थान पर माँ लक्ष्मी का वास होता है। गरुण पुराण में भी कहा गया है कि शरीर पर गंदे वस्त्र धारण करने से माता लक्ष्मी नाराज़ हो जाती है। ऐसे में अगर आप चाहते है माँ लक्ष्मी आपसे प्रसन्न रहे तो आपको सुबह ही स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण कर लेने चाहिए। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी की कृपा आप पर सदैव ही बनी रहती है।
गरुड़ पुराण के अनुसार, रसोई घर में कभी झूठे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए। खासतौर पर रात में। यदि आप ऐसा करते हैं तो माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और कभी घर में प्रवेश नहीं करती। इसलिए रात को खाना खाने के बाद बर्तन साफ करके ही सोने के लिए जाएं।
रात में जागना और सुबह देर तक सोना भी शुभ नहीं माना जाता है। सुबह देर तक सोने की आदत को गरुण पुराण में बुरी आदत माना गया है। कहा जाता है कि सुबह देर तक वाले व्यक्ति आलसी प्रवृति के होते हैं। ऐसे लोगों को जीवन में कभी तरक्की नहीं मिलती।
दूसरों की पीठ पीछे बुराई करने वाले व्यक्ति से मां लक्ष्मी कभी प्रसन्न नहीं होती हैं। साथ ही छोटी-छोटी बात पर चिल्लाना या गुस्सा करना भी दरिद्रता का मुख्य कारण बन सकता है और मां लक्ष्मी नाराज होकर चली जाती हैं।
गरुण पुराण के अनुसार, जो व्यक्ति दूसरों की संपत्ति या दौलत हड़पने के बारे सोचता है मां लक्ष्मी हमेशा उससे नाराज रहती हैं। इसलिए व्यक्ति को अपनी मेहनत के दम पर ही पैसे कमाने चाहिए।
ये कुछ ऐसी आदतें है जिनका आपको त्याग कर देना चाहिए। ताकि आप अपना जीवन खुशहाली के साथ जी सके।