
Guru Purnima 2022 : गुरु पूर्णिमा पर करे इन उपायों को खुल जाएगी आपकी बंद किस्मत
Guru Purnima 2022 – धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुरु पूर्णिमा को अत्यंत महत्त्व दिया गया है। गुरु पूर्णिमा के दिन दान -पुण्य का विशेष महत्त्व बताया गया है। माना जाता है कि जो भी जातक गुरु पूर्णिमा के दिन दान आदि करता है उसके जीवन से कष्टों का अंत होता है। वही आपको ये भी बता दे कि,इस दिन हमे ज्ञान देने वाले गुरु हमारा मार्गदर्शन करने वाले गुरु की पूजा की जाती है। शास्त्रों में ये भी बताया गया है कि इसी दिन महर्षि वेद व्यास जी का जन्म हुआ था। जिन्होंने महाभारत जैसे महापुराण की रचना की थी। गुरु पूर्णिमा हर साल आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि पर मनाई जाती है। इस साल 13 जुलाई बुधवार के दिन गुरु पूर्णिमा पड़ रही है। इस दिन अगर ज्योतिष अनुसार कुछ उपाय किये जाए तो आपके जीवन में कई चमत्कारिक बदलाव आ सकते है। जिससे कि आपकी फूटी किस्मत भी खुल जाएगी। ग्रह नक्षत्र को देखते हुए ये दिन बहुत ही महत्वपूर्ण इस साल होने वाला है। इस दिन ज्योतिष अनुसार राजयोग भी बन रहा है। ऐसे में आप हमारे द्वारा बताये जा रहे इन उपायों को करके विशेष लाभ उठा सकते है।
Guru Purnima 2022 गुरु पूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय –
1 इस साल गुरु पूर्णिमा ज्योतिषी के अनुसार बहुत ही महत्वपूर्ण बताई जा रही है। इस बार गुरु पूर्णिमा पर बनने वाला योग बहुत ही ख़ास है जिसकी वजह से आपके लिए ये उपाय बहुत ही शुभ होने वाला है। अपनी कुंडली में गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए आपको अपने इष्ट देव अपने गुरुदेव कि पूजा जरूर करनी चाहिए। सिर्फ एक इस छोटे से उपाय से आपके जीवन की तमाम बड़ी समस्याएं हल हो सकती है। जैसे कि आपके बिगड़े काम बनने लगेंगे , नौकरी में तरक्की मिलने लगेगी , अगर शादी में रूकावट आ रही है तो शादी भी जल्द हो जाएगी , व्यवसाय में नुकसान हो रहा है तो इसका समाधान भी आपको मिल जाएगा। अपने जीवन की समस्याओं से निजात पाने के लिए आप इस दिन दान पुण्य जरूर करे।
2 गुरु पूर्णिमा के दिन आपको पीपल के वृक्ष की जड़ो में मीठा पानी डालना चाहिए। आपके ऐसा करने से माता लक्ष्मी आपसे प्रसन्न होती है और आपके ऊपर सदैव ही माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
3 एक ख़ास उपाय और जो पति -पत्नी को मिलकर गुरु पूर्णिमा के दिन करना चाहिए वह ये है कि इस दिन पति -पत्नी को मिलकर शाम में चंद्र दर्शन करना चाहिए साथ ही , गाय के दूध का अर्घ देना चाहिए। ऐसा करने से आपका दाम्पत्य जीवन सुखपूर्वक बीतता है।
4 आषाढ़ मास में आने वाली पूर्णिमा के दिन आप सभी को तुलसी के ठीक सामने शुद्ध देशी घी का दीपक जलाना शुभ बताया जाता हाउ। ऐसा करने पर आपको सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इसी के साथ अगर आप शाम के समय चंद को गंगाजल से या दूध से अर्घ देते है तो इस से आपकी कुंडली का चंद्रदोष दूर होता है।