
Happy Independence Day 2022 : 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर निष्ठा ध्वनि के कार्यालय में किया गया ध्वजारोहण
Happy Independence Day 2022 – हमारा देश इस साल आज़ादी का 75वां वर्षगांठ मना रहा है। देश के सबसे बड़े पर्व के रूप में स्वतंत्रता दिवस को मनाया जाता है। 15 अगस्त के दिन पुरे देश में अलग ही जश्न का माहौल देखने को मिलता है। 1947 में हमारा देश आज़ाद हुआ तब से ही आज़ादी के इस पर्व को बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ मनाया जाता है।
आज़ादी का अमृत महोत्सव के रूप में इस वर्ष पुरे भारत में हर घर तिरंगा अभियान भी चलाया गया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर निष्ठा ध्वनि के कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम रखा गया। जिसकी अध्यक्षता नेशनल युथ पार्टी के डॉक्टर अधिसराज भल्ला ने की , वही नेशनल युथ पार्टी के महासचिव रजनीश झा ने अपने हाथों से ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के ठीक बाद सभी ने मिलकर राष्ट्रगान किया और अंत भारत माता की जय जयकार के नारे लगाए।
इस खास मौके पर बहुत से अतिथिगण उपस्थित रहे। निष्ठा ध्वनि के राष्ट्रिय अध्यक्ष संदीप जी , निष्ठा ध्वनि की महिला राष्ट्रिय अध्यक्ष सलोनी गुलाटी , निष्ठा ध्वनि की कार्यकर्ता अजीत एवं सुनीता , साहित्य 24 से हरीश पांडेय जी , विजय लक्ष्मी जी , इसी के साथ नेशनल युथ पार्टी से , डॉक्टर अधिसराज भल्ला , रजनीश झा जी , दिलीप जैसवाल जी इन्ही के साथ पार्टी के तमाम कार्यकर्ता भी ध्वजरोहण के समय उपस्थित रहे।