
Hartalika Teej 2022 : हरतालिका तीज पर करे ये उपाय , पति -पत्नी में बना रहेगा प्रेम
Hartalika Teej 2022 – हिन्दू धर्म में तीज त्योहारों का बहुत महत्त्व बताया जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार , प्रत्येक वर्ष हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। वही इस साल हरतालिका तीज का व्रत 30 अगस्त 2022 मंगलवार के दिन रखा जाएगा। हरतालिका तीज का यह व्रत सुहागन महिलाओं के लिए बहुत ही खास माना जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना के साथ व्रत और विधि विधान से पूजा करती है।
Hartalika Teej 2022 : हरतालिका तीज पर करे ये उपाय , पति -पत्नी में बना रहेगा प्रेम
वही अगर कोई कुवारी कन्या व्रत रखना चाहती है तो वह भी अच्छे वर की कामना करते हुए व्रत को रख सकती है। इस व्रत को लेकर धार्मिक मान्यताएं कहती है कि इस दिन मां पार्वती और भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा की जाती है। जो भी महिलाएं इस दिन व्रत रखती है वह महिलाएं करवा चौथ की ही तरह शाम को चंद्रोदय होने के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत को खोलती है।
हरतालिका तीज के व्रत को करने से सुहागन महिलाओं को माता गौरी से सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद मिलता है। जैसा कि हमने आपको बताया यह व्रत पत्नियों द्वारा उनके पति के लिए रखा जाता है ऐसे में ज्योतिष में कुछ ऐसे सरल उपाय भी बताये गए है। जिन्हे अगर आप हरतालिका तीज वाले दिन कर लेते है तो इस से पति -पत्नी के प्रेम सम्बन्धो में मधुरता बनी रहती है। आइये अब आपको उन उपायों के बारे में बताते है।
हरतालिका तीज के दिन करे ये उपाय –
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हरतालिका तीज के दिन महिलाएं निर्जला व्रत कर शाम के समय 16 श्रृंगार कार किसी शिव मंदिर में जल चढाने के लिए जाती है। इसी के साथ इस व्रत में माता पार्वती को लाल रंग की चुन्नी चढ़ाना भी शुभ माना जाता है।
इसके बाद ‘ॐ गौरी शंकराय नमः मंत्र’ का जाप करें। चुनरी में अपनी श्रद्धा अनुसार 7, 11, या 21 रुपये बांधें। पूजा संपन्न करने के बाद चुनरी में बंधे हुए पैसों के अपने पास रख लें। मान्यता है कि इससे दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहती हैं।
हरतालिका तीज व्रत के दिन भगवान शिव जी और माता पार्वती की पूजा करें। साथ ही कथा जरूर सुनें और उसके बाद माता पार्वती को खीर का भोग लगाएं। इस खीर को प्रसाद स्वरूप अपने पति को खिलाएं। इससे पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत होता है। साथ ही दांपत्य जीवन सुखमय बनता है।
ज्योतिष के अनुसार, हरतालिका तीज के दिन पूजा संपन्न करने के बाद पांच बुजुर्ग सुहागिन महिलाओं को साड़ी और बिछिया का दान करना चाहिए। साथ ही उनसे सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद लेना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इससे दांपत्य जीवन सुखी रहता है।