
mantr घर में चाहते है सुख शांति तो रोज करे इस मंत्र का जाप
mantr - हिन्दू धर्म में मंत्रों की खास अहमियत है। यह मंत्र बहुत शक्तिशाली तथा कल्याणकारी माने जाते हैं। मान्यताओं के मुताबिक, इन मंत्रों का जाप करने से मनुष्य की सभी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं तथा उनकी जिंदगी में आ रही दिक्कतें दूर हो जाती हैं। घर की सुख-समृद्धि से लेकर जीवन में शांति तक के लिए हिन्दू धर्म में कई मंत्रों का उच्चारण किया जाता है। अगर आप अपनी जिंदगी में तथा परिवार में शांति का वास करना चाहते हैं तो आपको शांति मंत्र का उच्चारण जरूर करना चाहिए। शांति मंत्र एक प्रकार का प्रार्थना है जो पूजा, यज्ञ या तप से पहले या बाद में उच्चारित किया जाता है। हिंदू ग्रंथ उपनिषद में कई शांति मंत्रों का उल्लेख किया गया है जिनके एकमात्र उच्चारण से मनुष्यों को परम शांति की प्राप्ति होती है। बताया जाता है कि, इन मंत्रों का उच्चारण करने से जिंदगी में आ रही सभी दिक्कतें दूर हो जाती हैं। आज हम आपको ऐसा शांति मंत्र बताने जा रहे है जिसके जाप से सदैव ही आपके घर में शांति बनी रहेगी।
शांति मंत्र इस प्रकार से है :-
ॐ द्यौ: शान्तिरन्तरिक्षॅं शान्ति:,
पृथ्वी शान्तिराप: शान्तिरोषधय: शान्ति:।
वनस्पतय: शान्तिर्विश्र्वे देवा: शान्तिर्ब्रह्म शान्ति:,
सर्वॅंशान्ति:, शान्तिरेव शान्ति:, सा मा शान्तिरेधि।।
ॐ शान्ति: शान्ति: शान्ति:।।
These mantras are considered very powerful and beneficial. According to the beliefs, by chanting these mantras, all the desires of a person are fulfilled and the problems coming in their life are removed.
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
You must sign in to vote