
Janmashtmi 2022 : जानिए इस जन्माष्टमी श्री कृष्ण के किस स्वरुप को पूजने से कैसा मिलेगा फल
Janmashtmi 2022 – जग के पालनहार विष्णु जी जिन्होंने सृष्टि की रक्षा के लिए कई अवतार लिए। श्री कृष्ण भगवान विष्णु के आठवें अवतार है। जिन्होंने द्वापर युग में कई तरह की लीलाएं रची। श्री कृष्ण Janmashtmi 2022 के कई रूप है और भगवान श्री कृष्ण के सभी रूपों में पूजा की जाती है।
Janmashtmi 2022 : जानिए इस जन्माष्टमी श्री कृष्ण के किस स्वरुप को पूजने से कैसा मिलेगा फल
अपने हर रूप में श्री कृष्ण ने लीलाएं की है और परिस्थिति के अनुसार संसार का मार्गदर्शन भी किया है। श्री कृष्ण के हर रूप की विशेषता अलग है। वह श्री कृष्ण ही है जो महाभारत के युद्ध एम् अर्जुन के सारथि बने , तो कभी वह माखनचोर कहलाए ,तो कभी भक्तों ने उन्हें लड्डू गोपाल के रूप में पूजा। जन्माष्टमी Janmashtmi 2022 के शुभ अवसर पर हम आपको बताने जा रहे है श्री कृष्ण के सभी रूपों के बारे में साथ ही आपको ये भी बताएंगे कि श्री कृष्ण के किस रूप को पूजने से आपको कैसा मिलेगा फल –
भगवान श्री कृष्ण के रूप
लड्डूगोपाल- जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण की पूजा माखनचोर या लड्डूगोपाल के रूप में किया जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान कृष्ण की पूजा बाल रूप में करने से जल्द ही संतान प्राप्ति होती है। इसके अलावा आप घर में लड्डू गोपाल की फोटो आ मूर्ति लगाकर रोजाना पूजा अर्चना करने से भी लाभ कि प्राप्ति होती है।
माखनचोर- श्री कृष्ण बाल रूप में माखनचोरी करके खाते थे। उनका ये रूप हर किसी के मन को खुश से भर देता है। श्री कृष्ण की इस रूप में मूर्ति या चित्र लाकर पूजा करने से आपके घर में सकारात्मक उर्जा का वास होता है। इसके साथ ही व्यक्ति को हर काम में सफलता की प्राप्ति होती है।
मुरलीधर कृष्ण- ज्योतिषों के अनुसार घर में सुख- समृद्धि के लिए भगवान कृष्ण की मुरलीधर के रूप में पूजा करनी चाहिए। इसके अलावा आर्थिक समस्याओं को दूर करने के लिए भगवान कृष्ण को चांदी की बांसुरी अर्पित करें। ऐसा करने से पैसों से जुड़ी समस्या दूर हो जाती है और आपके घर की आर्थिक स्थिति में सुधार आता है।
राधा कृष्ण की फोटो- अगर आपकी वैवाहिक जीवन में किसी तरह का कोई तनाव है तो आपको भगवान कृष्ण और राधाजी की तस्वीर लगानी चाहिए। ऐसा करने से दांपत्य जीवन में प्यार और मधुरता आ जाएगी। भगवान कृष्ण और राधा जी अनंत प्रेम का प्रतीक हैं। जो वास्तविकता में विवाह के बंधन में भले न बंधे हो लेकिन इनका प्रेम जन्म -जन्मांतर का माना जाता है।
भगवान श्री कृष्ण के रूप में- महाभारत में भगवान कृष्ण ने अर्जुन का मार्ग दर्शन कर हर मुसीबत और परेशानी से निकालकर सफलता दिलाई थी। उसी तरह घर में भगवान कृष्ण की पार्थ के रूप में फोटो लगाने से हर परेशानी से निकालने की राह दिखाते हैं। साथ ही सभी परेशानियों को दूर करते हैं।