
Janmashtmi Bhog : श्री कृष्ण का आशीर्वाद पाने के लिए इस जन्माष्टमी राशि अनुसार लगाए भोग
Janmashtmi Bhog – जन्माष्टमी आने से पहले ही देश जन्माष्टमी के रंग में रंग जाता है। हर तरफ अब जन्माष्टमी की धूम देखने को मिल रही है , बाजार सज चुके है , दुकानें श्री कृष्ण की मूर्ति से भर चुकी है। मंदिरो में तैयारी शुरू हो चुकी है। जन्माष्टमी के पर्व का उत्साह हर कृष्ण भक्त में देखने को मिलता है, और भला हो भी क्यों न हिन्दू धर्म में जन्माष्टमी को सबसे अहम त्योहारों में एक माना जाता है।
Janmashtmi Bhog : श्री कृष्ण का आशीर्वाद पाने के लिए इस जन्माष्टमी राशि अनुसार लगाए भोग
जब आप जन्माष्टमी पर ज्योतिष दृष्टिकोण से अपनी राशि अनुसार श्री कृष्ण को भोग लगते है तो इससे आपको और भी अधिक फायदा देखने को मिलता है। बता दे आपको – 18 अगस्त को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म इसी तिथि को रोहिणी नक्षत्र और वृष लग्न में हुआ था। जन्माष्टमी के मौके पर सभी भक्त श्री कृष्ण को प्रसन्न करना चाहते है। अगर आप भी चाहते है इस जन्माष्टमी भगवान कृष्ण का आशीर्वाद आपके ऊपर बने तो आपको अपनी राशि के अनुसार उन्हें भोग लगाना चाहिए। आज हम आपको अपने लेख के माध्यम से राशि के अनुसार भोग के बारे में बताने जा रहे है जो कि आपको जन्माष्टमी के दिन लगाना चाहिए।
राशि अनुसार जन्माष्टमी पर लगाए ये भोग –
मेष राशि – मेष राशि के लोगो को श्रीकृष्ण का श्रृंगार लाल रंग के कपड़े से करने के बाद उन्हें माखन मिश्री का भोग लगाना चाहिए।
वृषभ राशि – इस राशि के लोगो को श्री कृष्ण को माखन का भोग लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ये सब करने से भगवान उनकी सारी परेशानियों को दूर कर देंगे।
मिथुन राशि – इस राशि के लोगो को जन्माष्टमी के दिन श्रीकृष्ण भगवान का चंदन से तिलक करना और उसके बाद उन्हें भोग में दही अर्पण करना चाहिए। फिर भगवान के सामने हाथ जोड़कर अपनी अर्जी लगाएं।
कर्क राशि – कर्क राशि के लोगो को भगवान श्रीकृष्ण का सफेद वस्त्र से श्रृंगार करना चाहिए और फिर उन्हें दूध और केसर का भोग लगाना चाहिए।
सिंह राशि – इस राशि के लोगों को कान्हा जी का श्रृंगार गुलाबी रंग के कपड़ों से करना चाहिए। इसके बाद अष्टगंध का तिलक लगाना चाहिए। प्रसाद में उन्हें माखन-मिश्री चढ़ाएं।
कन्या राशि- इस राशि के जातकों को जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण को हरे रंग के वस्त्रों से सजाएं। इसके बाद उन्हें मावे का भोग जरूर लगाएं।
तुला राशि – इस राशि के जातकों के जातकों को जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण को गुलाबी रंग के वस्त्र पहनाएं और इसके बाद उन्हें घी का भोग लगाएं।
वृश्चिक राशि- इस राशि के लोगो को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लाल वस्त्र पहनाएं और साथ ही उन्हें माखन या दही जरूर चढ़ाएं।
धनु राशि- इस राशि के लोगो को जन्माष्टमी पूजा पर श्रीकृष्ण को पीले वस्त्र पहनाने चाहिए। इसके बाद भगवान को प्रसाद भी पीले रंग से बनी मिठाई जरूर चढ़ाएं।
मकर राशि- इस राशि के लोगो को श्री कृष्ण को नीले वस्त्रों से श्रृंगार करना चाहिए और पूजा में उन्हें मिश्री का भोग लगाना चाहिए।
कुंभ राशि- इस राशि के जातक जन्माष्टमी पूजा पर श्रीकृष्ण को नीले रंग का वस्त्र पहनाएं। फिर कान्हा को बालूशाही का भोग लगाएं।
मीन राशि- जन्माष्टमी पर मीन राशि के लोगो को भगवान श्रीकृष्ण को पीतांबरी वस्त्र और पीले ही रंग के कुंडल पहनाएं। फिर भोग में केसर और बर्फी चढ़ाएं।