
Janmashtmi Mahaupay 2022 : बनना है करोड़पति तो जन्माष्टमी की रात सिक्के से करे ये टोटका
Janmashtmi Mahaupay 2022 – हिन्दू पंचांग के अनुसार श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर साल भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस बार 18 ओर 19 अगस्त दो दिन जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। जिसमे से अधिकतर लोग 19 अगस्त को जन्माष्टमी का पर्व मना रहे है। कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर प्रत्येक मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की जाती है। श्री कृष्ण के भक्त भी पूरा साल इस दिन का बेसब्री से इंतज़ार करते है। इस दिन देर रात तक मंदिरों में भव्य आयोजन किया जाता हैं।
Janmashtmi Mahaupay 2022 : बनना है करोड़पति तो जन्माष्टमी की रात सिक्के से करे ये टोटका
मंदिरो में ठीक 12 बजे कृष्ण जन्म के बाद प्रसाद वितरण करने के बाद जो भी भक्त इस दिन व्रत रखते है वह प्रसाद खाकर अपना व्रत खोलते है। वही आपको ये भी बता दे ,जन्माष्टमी पर भगवान श्री कृष्ण से जुड़े कुछ उपाय शास्त्रों में बताए गए हैं। कहते है कि जन्माष्टमी की रात महत्वपूर्ण और खास होती है। इस रात किए गए उपाय कारगर साबित होते हैं। जन्माष्टमी की रात सिक्के से आप एक ऐसा उपाय भी कर सकते है जिस से आप करोड़पति भी बन सकते है।
जन्माष्टमी की रात सिक्के से करे ये उपाय –
जन्माष्टमी के मौके पर सिक्के का ये उपाय करने से आपको आर्थिक संकट से मुक्ति मिल सकती है। मान्यता कहती है कि जन्माष्टमी की रात को श्री कृष्ण की पूजा करते समय आपको कुछ सिक्के रख देने चाहिए और उसके बाद ही आपको पूजा शुरू करनी चाहिए। उसके बाद जब पूजा खत्म हो तो उन सिक्को को आप अपने पर्स या फिर तिजोरी में रख ले। ऐसा करने पर माता लक्ष्मी की कृपा सदैव ही आपके ऊपर बनी रहती है और आपको अपने जीवन में धन की कभी कमी नहीं होती है।
जन्माष्टमी के दिन किये जाने वाले अन्य उपाय
1 कहते है कि जन्माष्टमी के दिन तुलसी का पूजा जरूर ही करना चाहिए। तुलसी का पूजा जन्माष्टमी के मौके पर बहुत ही शुभ माना जाता है। जन्माष्टमी के दिन तुलसी के पौधे पर आपको लाल चुन्नी चढ़ानी चाहिए और तुलसी के पास दीपक जलाकर ॐ वासुदेवाय नमः इस मंत्र का जाप करना चाहिए। इस उपाय को करने से आपकी आर्थिक संकट से आपको मुक्ति मिलती है। इसी के साथ आपको घर परिवार की सुख – समृद्धि में वृद्धि होती है । घर परिवार का कलह कलेश खत्म होता है।
2 जन्माष्टमी के मौके पर जब आप फल और अनाज से उपाय करते है तो इसे भी बहुत फलदायी बताया गया है। अगर आप भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद पाना चाहते है तो आपको जन्माष्टमी के दिन आपको गरीबो में फल और अनाज का दान करना चाहिए। इस उपाय को करने से आपके परिवार में खुशियां बनी रहती है और भविष्य में आपको धन लाभ भी होता है।