
money plant मनी प्लांट लगाते समय इन 4 बातों का रखे ख्याल
money plant - वास्तु शास्त्र में कई ऐसे पेड़ पौधे बताये गए जिसे घर में रखने से सुख - समृद्धि का आगमन होता है। कहते है कि मनी प्लांट लगाने से आर्थिक समृद्धि का वास होता है। इसके अलावा इस पौधे को ऑफिस या दुकान में भी रख सकते हैं। आर्थिक तंगी से बचने या फिर छुटकारा पाने के लिए इस पौधे को लगाया जाता है। लेकिन money plant मनी प्लांट लगाते समय आपको कुछ बातो का भी ध्यान रखना चाहिए।
इन 4 बातों का रखे ख्याल –
1. कभी भी इस दिशा में न रखे मनी प्लांट – सुख-समृद्धि पाने के लिए मनीप्लांट को सही दिशा में रखना जरूरी होता है। घर की उत्तर-पूर्व दिशा में मनीप्लांट भूलकर भी नहीं करना चाहिए। कहते हैं कि इस दिशा में मनीप्लांट लगाने से व्यक्ति कर्ज तले दब जाता है। घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इसलिए इस पौधे को हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए।
2 जमीन पर न रखे मनी प्लांट – मनीप्लांट का पौधा तेजी से बढ़ता है। इसलिए इस पौधे को सीधे जमीन पर नहीं रखना चाहिए। बल्कि आप रस्सी या किसी छड़ी की मदद से इसे ऊपर की ओर बढ़ने की दिशा में रख सकते हैं। इसे कभी जमीन पर न फैलने दें।
3. मनी प्लांट को कभी सूखने न दे – वास्तु के अनुसार, घर में सूख रहे मनीप्लांट को दुर्भाग्य का प्रतीक माना जाता है। सूखता मनीप्लांट घर की आर्थिक स्थिति को भी नुकसान पहुंचाता है। इसलिए अगर इसके पत्ते सूखने लगे तो उन हिस्सों को काट देना चाहिए।
4. मनी प्लांट को घर के अंदर न रखे – मनीप्लांट को हमेशा घर के अंदर ही रखना चाहिए। इस पौधे को पनपने के लिए सूर्य के ज्यादा प्रकाश की जरूरत नहीं होती है। इसलिए मनीप्लांट का पौधा कभी घर के बाहर नहीं रखना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।
In Vastu Shastra, many such trees and plants have been told, keeping them in the house brings happiness and prosperity.