
Krishan Janmashtmi 2022 : भूलकर भी इस जन्माष्टमी इन 5 कार्यों को करने से बचे
Krishan Janmashtmi 2022 – कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में देश में बड़े ही हर्षो उल्लास का माहौल रहता है। भादो माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस साल जन्माष्टमी का पर्व 18 अगस्त को मनाया जाएगा। हर साल कृष्ण जन्मोत्सव को देश के प्रत्येक मंदिर में बड़े स्तर पर मनाया जाता है। इस दिन कृष्ण भक्त व्रत रखते है और रात में 12 बजे भगवान श्री कृष्ण के जन्म के बाद ही अपना व्रत खोलते है।
Krishan Janmashtmi 2022 : भूलकर भी इस जन्माष्टमी इन 5 कार्यों को करने से बचे
वही इस दिन लड्डू गोपाल को खुश करने के लिए भक्त कई तरह के पकवान भी पकाते है। कहते है कि इस दिन भगवान कृष्ण को 56 भोग लगाना अतिशुभ माना जाता है। इसी के साथ लड्डू गोपाल की इस विधि विधान से पूजा की जाती है। साथ ही उन्हें इस दिन झूला भी झुलाया जाता है। धर्म शास्त्रों के अनुसार ,कुछ ऐसे भी काम बताये गए है जो कि इस दिन नहीं करने चाहिए। अन्यथा आपसे भगवान कृष्ण रुष्ट भी हो सकते है। इसी के साथ आपको अपनी पूजा का भी पूर्ण फल नहीं मिल पाता है।
जन्माष्टमी के दिन करे ये काम –
1 शास्त्रों के अनुसार भगवान श्री कृष्ण भी भगवान विष्णु के ही एक अवतार है। जैसा कि हम सभी जानते है भगवान विष्णु को तुलसी बहुत ही अधिक प्रिय है। अब ऐसे में जन्माष्टमी के दिन भूल से भी तुलसी की पत्तियों को तोड़ना नहीं चाहिए। श्री कृष्ण की पूजा में तुलसी करना भी जरूरी है इसलिए आप तुलसी की पत्ती को एक दिन पहले ही तोड़ कर रख ले।
2 ये तो आप सभी जानते है कि एकादशी के दिन चावल नहीं खाना चाहिए। एकादशी का व्रत भी भगवान विष्णु के लिए रखा जाता है। जिस तरह से एकादशी पर चावल खाने की मनाही है ठीक उसी प्रकार से जन्माष्टमी के दिन भी चावल नहीं खाना चाहिए। अगर आप इस दिन व्रत नहीं भी रख रहे है तो भी आपको इस दिन चावल नहीं खाने चाहिए।
3 इस बात का हमेशा ध्यान रखे कि कृष्ण जन्माष्टमी के दिन आपको केवल सात्विक भोजन ही करना चाहिए। इस दिन आपको लहसुन , प्याज , मांसाहार भोजन से बचना चाहिए। क्योंकि लहसुन प्याज को तामसिक श्रेणी में रखा जाता है। इसके अलावा आप इस दिन भूलकर भी मदिरा का सेवन न करे।
4 श्री कृष्ण को गाय से बहुत अधिक स्नेह है। अपने बालपन में वें ग्वाल -बाल के साथ गायों को चराने जाय करते है। इसलिए जन्माष्टमी के दिन किसी भी गाय या गाय के बछड़े को भूल से भी सताना नहीं चाहिए। आपके ऐसा करने पर भगवान श्री कृष्ण आपसे रुष्ट हो जाते है। इसी के साथ जब आप गाय सेवा करते है तो इस से भगवान कृष्ण भी आपसे प्रसन्न होते है।
5 अमीर हो या गरीब , गोरा हो या काला भगवान श्री कृष्ण के लिए उनका हर भक्त एक समान है। इसलिए कृष्ण जन्मोत्सव पर आप भूलकर भी किसी का अनादर या अपमान नहीं करना चाहिए। अगर इस दिन किसी गरीब का अपमान करते हैतो इस से भगवान श्री कृष्णा आपसे बहुत नाराज़ हो सकते है।