
Kutta Palna Shubh Ya Ashubh : कुत्ता पालना शुभ या अशुभ
Kutta Palna Shubh Ya Ashubh – अक्सर ही सुनने को मिलता है कि इस संसार में कुत्ते से ज्यादा वफादार प्राणी इस पूरी दुनिया में कोई नहीं होता है। कुत्ते कि वफ़ादारी के कई किस्से सुनने को मिलते है। लेकिन वही आज भी कई लोग कुत्तो के साथ दुराचार करते हुए देखे जाते है।
Kutta Palna Shubh Ya Ashubh : कुत्ता पालना शुभ या अशुभ
सड़क पर घूम रहे कुत्तो को अक्सर ही लोग पत्थर या उन पर गुस्सा करते हुए नज़र आते है। पर इस दुनिया में आपको कुत्तो से अच्छी कम्पनी कोई नहीं दे सकता है। वैसे तो कुत्ते पालने के कई लाभ है वह आपको कभी बोर नहीं होंगे देते और सदैव ही आपके घर की रक्षा करते है। लेकिन क्या आप जानते है ज्योतिष में कुत्ता पलना शुभ माना गया है। आज हम आपको अपने लेख के माध्यम से आपको कुत्ते पालने के ज्योतिष लाभ बताने जा रहे है।
1 घर में काला कुत्ता पालना शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो काला कुत्ता आपको नकारात्मक और बुरी शक्तियों से बचाता है। अगर आप अपने घर में नकारात्मक ऊर्जा को महसूस करते है तो ऐसी स्थिति में आपको काला कुत्ता जरूर ही पालना चाहिए।
2 कहते है कि काले कुत्ते के ऊपर शनिदेव सहित केतु का प्रभाव होता है अगर कुंडली में ये दोनों ही ग्रह कमजोर है तो आपको काले कुत्ते को पालना चाहिए। इस से शनि और केतु आपको अच्छे फल देने लगता है और आपके जीवन में सुख बढ़ जाता है।
3 अगर आप घर में किसी कारणवश कुत्ता नहीं पाल सकते तो कोई बात नहीं। ऐसी स्थिति में आप घर के बाहर घूम रहे बेसहारा कुत्तों की सेवा कर सकते हैं। उन्हें समय पर खाना पानी देकर आप शनिदेव को प्रसन्न कर सकते हैं। ऐसा करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है।
4 अगर आपके ऊपर शनि की साढ़ेसाती या शनि की ढैया चल रही है तो आप कुत्तों की सेवा जरूर करें। उन्हें भरपेट खाना खिलाएं। अगर कोई कुत्ता मुसीबत में है तो उसकी मदद करें। बीमार कुत्तों को डॉक्टर के पास ले जाएं। ऐसा करने से सनी की बुरी दृष्टि से आप बच पाएंगे।
5 वही आपको ये भी बता दे , कुत्तो को काल भैरव की सवारी भी माना गया है। कहा जाता कि अगर आप कुत्तो को सरसों के तेल में चुपड़ी हुई रोटी खिलाते है तो आपके ऐसा करने से काल भैरव खुश होते है और आपके जीवन के सभी दुःख समाप्त हो जाते है। यहाँ तक कि आपके शत्रु भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाते है।
6 अगर आप आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं तो आज से ही कुत्तों की सेवा करना शुरू कर दें। कुत्तों की देखरेख करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। वह आपके धन कमाने में जो भी बाधाएं आ रही है उसे दूर करते हैं। इससे आप लाइफ में और ज्यादा पैसा कमा पाते हैं।
7 कुत्ते आपकी किस्मत चमकाने का काम भी करते हैं। यदि दुर्भाग्य हमेशा आपके पीछे पड़ा रहता है तो बुधवार के दिन सफेद कुत्ते को दही रोटी खिलाएं। ऐसा करने से आपकी सोई हुई किस्मत जाग जाएगी। भाग्य हमेशा आपका साथ देगा। बिगड़े काम भी समय पर पूर्ण हो जाएंगे।6 अगर आप आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं तो आज से ही कुत्तों की सेवा करना शुरू कर दें। कुत्तों की देखरेख करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। वह आपके धन कमाने में जो भी बाधाएं आ रही है उसे दूर करते हैं। इससे आप लाइफ में और ज्यादा पैसा कमा पाते हैं।
7 कुत्ते आपकी किस्मत चमकाने का काम भी करते हैं। यदि दुर्भाग्य हमेशा आपके पीछे पड़ा रहता है तो बुधवार के दिन सफेद कुत्ते को दही रोटी खिलाएं। ऐसा करने से आपकी सोई हुई किस्मत जाग जाएगी। भाग्य हमेशा आपका साथ देगा। बिगड़े काम भी समय पर पूर्ण हो जाएंगे।