
Lord Vishnu लाभ प्राप्ति के लिए गुरुवार के दिन करे ये सरल उपाय
Lord Vishnu – इस संसार का पालनहार भगवान विष्णु को माना गया है। वीरवार के दिन सच्ची श्रद्धा के साथ भगवान विष्णु को पूजा जाता हैं। वीरवार के दिन विष्णु जी का ध्यान कर व्रत करने से जातक की सभी इच्छाएं पूर्ण हो जाती हैं। पुराणों के अनुसार, भगवान विष्णु की पूजा से माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। इससे घर में धन की कमी नहीं होती है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की विशेष रुप से पूजा की जाती है। विष्णु जी को पृथ्वी के पालनकर्ता के रूप में जाना जाता है। भगवान विष्णु की श्रद्धा भाव से उपासना करने पर जीवन में यश-वैभव और धन की कमी नहीं होती है।आज हम आपको कुछ ऐसे खास उपाय बताने जा रहे है जिन्हे आपको वीरवार के दिन जरूर ही करने चाहिए।
वीरवार के दिन करे ये सरल उपाय –
1 भगवान विष्णु को पशु-पक्षी बहुत ज्यादा पसंद हैं। व्रत के दिन किसी भी जानवर को खाना खिलाने से भगवान विष्णु अति प्रसन्न होते हैं। इससे घर में माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
2 जैसा कि हम सभी जानते है भगवान विष्णु की पूजा में केले के पौधे को बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा पौधे के सामने दीपक जलाकर पूजा करने से विष्णु जी की कृपा बनी रहती है।
3 किसी भी पूजा के बाद दान करना शुभ माना जाता है। पुराणों के अनुसार भगवान विष्णु की पूजा के बाद पीले रंग की वस्तु दान करने से भगवान की कृपा बनी रहती है।
4 भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए हमें अपने गुरु और बड़ों का सम्मान करना चाहिए क्योंकि गुरुवार के दिन देवगुरु बृहस्पति की पूजा की जाती हैं।
5 भगवान विष्णु की पूजा के दिन साधक के साथ-साथ पूरे घर को पीले वस्त्र धारण करना चाहिए। इसके अलावा हल्दी का टीका लगाने से भी भगवान विष्णु की कृपा बरसती है।
Lord Vishnu is believed to be the maintainer of this world. Lord Vishnu is worshiped with true devotion on Thursday. By meditating on Lord Vishnu on Thursday, all the wishes of the person are fulfilled.