
Maa Durga In Dream : माँ दुर्गा को सपने में देखने का अर्थ
Maa Durga In Dream – हमारे हिन्दू धर्म में माँ दुर्गा को भक्त बड़ी ही श्रद्धा भाव से पूजते है। साल में दो बार आने वाले नवरात्र के दिनों में भी बड़ी ही भक्ति भाव से माँ की पूजा की जाती है। कहते है जिस किसी ने भी एक बार माँ दुर्गा को प्रसन्न कर लिया उसके जीवन में हर तरह की परेशानी का अंत हो जाता है। माँ दुर्गा जो अपने भक्तो पर किसी तरह की आंच नहीं आने देती , दुश्मनो से छुटकारा दिलाती है। माँ दुर्गा की भक्ति करने से आपके जीवन में अच्छे समय की शुरुआत होती है। आपके ऊपर आया हुआ संकट टल जाता है। आज हम आपको बताने जा रहे है जब आपको सपने में माँ दुर्गा दिखाई देती है तो इसका क्या अर्थ होता है।
Maa Durga In Dream : माँ दुर्गा को सपने में देखने का अर्थ
सपने में माँ दुर्गा को देखना – कहते है कि जब भी आप माँ दुर्गा को सपने में देखते है तो ये आपके लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। जब भी माँ दुर्गा आपको सपने में आपको दर्शन दे तो आपको सुख -शांति , समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसी के साथ धन लाभ के मौके मिलते है। अगर किसी रोगी व्यक्ति को माँ दुर्गा सपने में दिखे तो उसका रोग दूर होता है , दुखी व्यक्ति के जीवन में खुशियों का आगमन होता है। कुल मिलकर कहे तो माता दुर्गा को सपने में देखने परम सौभाग्य की बात है।
सपने में माँ दुर्गा के मंदिर को देखना – जब किसी व्यक्ति को सपने में माँ दुर्गा का मंदिर दीखता है और खासकर ये सपना किसी निर्धन व्यक्ति को आये तो उसके पास धन का आगमन होता है । व्यक्ति के जीवन से दरिद्रता का नाश होता है। अगर आपके घर में कोई कलेश चल रहा है या फिर घर के सदस्यों के बीच मनमुटाव बना हुआ है तो वह भी खत्म होता है। इसके अलावा सपने में मंदिर देखना आपके लिए तरह से शुभता का प्रतिक माना जाता है अगर आपको कोई ऐसा मंदिर दिख जाए जहा आपके लिए जाना संभव हो तो एक बार जाकर उस मंदिर के दर्शन जरूर करके आये।
माँ दुर्गा को उनकी सवारी के साथ देखना – जब व्यक्ति माँ दुर्गा को उनकी सवारी शेर पर बैठे हुए देखता है तो ऐसे में आपको समझ जाना चाहिए कि अब आपके जीवन से कोई बड़ा संकट खत्म होने वाला है। आपके शत्रु पक्ष की हार होगी। अगर आप किसी शत्रु से परेशान है तो आपको अब आपकी अपनी इस समस्या से जल्द ही छुटकारा मिलेगा, और आपका दुर्भाग्य सौभाग्य में बदल जाएगा।
किसी बीमार व्यक्ति को माँ दुर्गा सपने में दिखे – यदि किसी बीमार व्यक्ति को माँ सपने में दर्शन देती है तो ऐसे में अब उस व्यक्ति की सभी बिमारी खत्म होने वाली होती है। रोगी को निरोगी काया मिलती है। निर्धन व्यक्ति को धन मिलता है दुखी व्यक्ति को सुख की प्राप्ति होती है।
सपने में माँ दुर्गा को गुस्से में देखना – यदि किसी व्यक्ति को माँ दुर्गा गुस्से में दिखाई दे तो व्यक्ति के लिए ये एक अशुभ सपना माना जाता है। कहते है कि जब आप अपने जीवन में कोई गलती करते है तो आपको ऐसा सपना आता है चाहे व गलती आपसे अनजाने में ही क्यों न हुई हो। ऐसा सपना आपके जीवन में दुर्भाग्य लेकर आता है। जब कभी भी आपको ऐसा सपना आये तो आपको अपने जीवन में सतर्क होने की आवश्यकता है।