
Mahamrityunjay Mantra : भगवान शिव के इस मंत्र जाप से आपको मिलेंगे अनेको फायदे
Mahamrityunjay Mantra – सनातन धर्म में कई ऐसे मंत्र बताये गए है जिसके उच्चारण मात्र से ही व्यक्ति को अपने जीवन में फायदा देखने को मिलता है। ऐसा ही एक मंत्र है भगवान भोलेनाथ का , महामृत्युंजय मंत्र। महामृत्युंजय मंत्र को मृत्यु को जीतने वाला मंत्र कहा जाता है। हिंदू धर्म में महामृत्युंजय मंत्र को काफी फलदायक माना जाता है। माना जाता है कि रोजाना इस मंत्र का जाप करने से आयु बढ़ती है। आइये आपको इस मंत्र जाप के अन्य फायदों के बारे में बताते है
Mahamrityunjay Mantra : भगवान शिव के इस मंत्र जाप से आपको मिलेंगे अनेको फायदे –
महामृत्युंजय मंत्र –
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्।।
अर्थात – इस पूरे संसार के पालनहार, तीन नेत्र वाले भगवान शिव की हम पूजा करते हैं। इस पूरे विश्व में सुरभि फैलाने वाले देवो के देव महादेव हमे मृत्यु के हर बंधन से मुक्ति प्रदान करवाते है। जिस से कि जातक को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
वैदिक शास्त्रों के अनुसार, सवा लाख बार इसका जाप करने से समय से पहले होने वाली मौत का खतरा टल जाता है। वहीं, कुंडली में अगर कम आयु, गंभीर बीमारी या दुर्घटना का योग है तो वो भी इससे टल जाएगा। हालांकि वैज्ञानिक इसे मिथ बताते हैं। रोजाना इस मंत्र का जाप करने से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे आप डिप्रेशन, तनाव जैसी बीमारियों से बचे रहते हैं। सुबह स्नान करने के बाद रुद्राक्ष की माला से 108 बार इस मंत्र का जाप करें। इससे बीमारियां आपके आस-पास भी नहीं फटकेगी।