
Mahanavmi Upay : महानवमी के दिन कर ये 3 काम खुशियों से भर जाएगी ज़िन्दगी
Mahanavmi Upay – इस समय नवरात्रों का समय चल रहा है इन दिनों में भगवती की आराधना की जाती है। इन 9 दिनों में भक्त यही प्रयास करते है कि वह माँ को प्रसन्न कर सके। इसके लिए भक्तगण विधि विधान से देवी की आराधना भी करते है और साथ ही 9 दिन का उपवास भी करते है। काली लोग उपवास में व्रत का खाना खा लेते है तो वही कुछ भक्त केवल पानी एवं फल खाकर ही व्रत रखते है। 9 दिन का उपवास करने से देवी माँ आपसे प्रसन्न होती है। इसी के साथ इन दिनों माता का कीर्तन ,चौकी एवं जागरण भी किया जाता है।
Mahanavmi Upay : महानवमी के दिन कर ये 3 काम खुशियों से भर जाएगी ज़िन्दगी
जैसा कि आप सभी जानते है कि नवरात्र का समापन कन्या पूजन के साथ होता है कई भक्त अष्टमी पर तो कई महानवमी पर कन्या पूजन करते है। कन्या पूजन पर छोटी छोटी कन्याओं को अपने घर आमंत्रित कर उन्हें भोजन एवं कुछ उपहार दिया जाता है। आज हम आपको अपने लेख के माध्यम से आपको ऐसे 3 काम के बारे में बताने जा रहे है जिन्हे आपको महानवमी के दिन जरूर ही करने चाहिए। ऐसा करने पर माँ भगवती की असीम कृपा आपके ऊपर होती है।
आइये जानते है वह 3 काम जो आपको महानवमी पर करने है :-
महानवमी पर करे हवन :- अगर आप नवरात्र में माँ को प्रसन्न करना चाहते है और माँ दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते है उनका आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते है तो आपको विधि पूर्वक महानवमी पर हवन पूजन करना चाहिए। नवरात्रि की नवमी पर जो हवन करेंगे उसमें देवी के सहस्त्रनामों का जाप करना चाहिए। जब आप ऐसा करते है तो आपको इसका फल कई गुना बढ़कर मिलता है।
महानवमी पर करे कन्या पूजन करे :- वैसे तो हम नवमी एवं अष्टमी के दिन कन्या पूजा करते है। कहते है कि कन्या पूजन के बिना नवरात्री का पर्व अधूरा माना जाता है। कन्या पूजन के साथ साथ इस दिन आपको कन्याओं को उपहार स्वरूप भी कुछ देना चाहिए। इस से माँ दुर्गा आपसे प्रसन्न होती है। क्योंकि इन कन्याओं को इस दिन माँ दुर्गा का रूप मानकर ही इनकी पूजा की जाती है। अगर आपके घर आई ये कन्याएं प्रसन्न हो गई तो माँ दुर्गा भी आपसे जरूर ही प्रसन्न होंगी।
महानवमी पर करे दान :- नवमी के दिन किया गया दान सबसे बड़ा माना जाता है। इसलिए इस दिन आप किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को दान जरूर करे। अगर अगर आप इस दिन किसी महिला को साड़ी दान स्वरुप देते है तो यह भी बहुत शुभ माना जाता है।