Moles on hand : हथेली पर इस तिल से आप बन सकते है धनवान
Moles on hand – हर व्यक्ति के शरीर पर तिल होना बहुत ही सामान्य बात है। लेकिन क्या आप जानते है शरीर पर बने ये तिल आपको कई तरह के शुभ – अशुभ संकेत भी देते है। वही आपको ये भी बता दे कि, शरीर के हर हिस्से पर बने तिल Moles on hand का अपना अलग मतलब भी होता है। जिस तरह से हाथ में बनी रेखाओं के माध्यम से आप अपने भविष्य , स्वाभाव और पैसे की स्थिति आदि के बारे में जान सकते है। उसी प्रकार आपके हाथो पर बना तिल भी बहुत कुछ कहता है। आज हम आपको अपने लेख के माध्यम से आपकी हथेली पर बने तिल आपको क्या संकेत देते है इस बारे में बताने जा रहे है। आपकी हथेली के किस स्थान पर तिल Moles on hand बना हुआ है ये बहुत ज्यादा अहम माना जाता है।
Moles on hand : हथेली पर इस तिल से आप बन सकते है धनवान
ऊँगली पर तिल का होना – अगर आपके हाथों की पहली ऊँगली पर तिल है तो ऐसे में व्यक्ति को मान हानि का सामना करना पड़ता है। जिन जातको की पहली ऊँगली पर तिल होता है उनके ऊपर जीवन में कभी न कभी कार्यक्षेत्र में कोई आरोप लग सकता है। इसी के साथ कोर्ट कचहरी के चक्कर भी लगाने पड़ सकते है। लेकिन वही अगर आपकी छोटी ऊँगली पर तिल होता है तो ये आपके लिए काफी शुभ साबित होता है। जिन जातको की छोटी ऊँगली पर तिल होता है उन्हें पैसो से जुड़ी कभी कोई समस्या नहीं होती है। इसके अलावा जब आपके हाथों की सबसे बड़ी ऊँगली पर तिल हो तो ऐसे व्यक्ति अपार धन -सम्पत्ति के मालिक होते है।
अंगूठे पर तिल का होना – जिन जातको के अंगूठे पर तिल होता है वो लोग बहुत ही सच्चे , ईमानदार और मेहनती किस्म के लोग होते है। वही ये लोग कभी किसी दूसरे व्यक्ति के साथ गलत नहीं करते है।
सूर्य पर्वत पर तिल का होना – जिन जातको के सूर्य पर्वत यानि कि अनामिका ऊँगली के निचले वाले स्थान पर तिल होता है। इसका साफ़ तौर पर ये मतलब होता है कि व्यक्ति को सूर्य से संबंधित क्षेत्र जैसे कि सामाजिक मामलों , सरकारी मामलो और नौकरी में आपको कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। या फिर ऐसा भी हो सकता है कि किसी वजह से समाज में आपको छवि ख़राब हो सकती है।
चंद्रपर्वत पर तिल का होना – जिन जातको की हथेली में चन्द्रपर्वत पर तिल का निशान होता है। ऐसे व्यक्ति काफी अशांत मिजाज के होते है इनका मन हमेशा अस्थिर और अशांत ही रहता है। ऐसे व्यक्तियों को प्यार में धोखा और नाकामयाबी देखने को मिलती है। ऐसे लोगो की शादी भी देर से होती है।
बुधपर्वत पर तिल का होना – जिन जातको की छोटी ऊँगली पर तिल का निशान होता है। वह धन के मामले में काफी ज्यादा भाग्यशाली होते है। हथेली में बुध पर्वत छोटी ऊँगली के ठीक निचे बना होता है।
शनिपर्वत पर तिल का होना – हथेली में मध्यमा ऊँगली के ठीक निचे शनि पर्वत होता है। जातक के लिए ये तिल बहुत शुभ माना जाता है। जातक को इस तिल से सुख सम्पति देने वाला है।
गुरु पर्वत पर तिल का होना – जिस जातक की हथेली के गुरु पर्वत पर तिल होता है। ऐसे लोग काफी भाग्यशाली माने जाते है। हथेली के AN गुरु पर्वत अंगूठे के बाद वाली अंगुली के नाचे का क्षेत्र होता है।
शुक्र पर्वत पर तिल का होना – जिन व्यक्तियों की हथेली में अंगूठे पर तिल का निशान होता है वह व्यावहारिक, कर्मठ और न्याय का साथ देने वाले होते हैं। लेकिन अंगूठे के नीचे शुक्र पर्वत पर तिल होने पर व्यक्ति के कई प्रेम संबंध एवं प्रेम के कारण जीवन में नुकसान का योग बना रहता है। ऐसे व्यक्ति कामुक और काफी खर्चीले होते हैं। लेकिन अच्छी बात यह है कि धन की कमी आमतौर पर इन्हें नहीं होती है।
गुरु पर्वत पर तिल का होना – जिन व्यक्तियों की हथेली पर गुरु पर्वत के ऊपर तिल होता है वह व्यक्ति भाग्यशाली होता है। लेकिन गुरु पर्वत पर तिल होने का एक नुकसान भी होता है ऐसे व्यक्तियों की शादी में तमाम तरह की अड़चने आती हैं। गुरु पर्वत अंगूठे के बाद वाली अंगुली के नाचे का क्षेत्र होता है।
बायीं हथेली पर तिल का होना – जिन जातको की बायीं हथेली पर तिल होता है ऐसे लोग पैसा तो बहुत कमाते है लेकिन खर्च अत्यधिक करने की वजह से बचत नहीं कर पाते है।
दायीं हथेली पर तिल का होना – जब जाता के दाएं हाथ के ऊपरी भाग पर तिल होता है तो ये उसके धनवान होने की तरफ संकेत करता है।