
November Rashifal 2022 : नवंबर में इन राशियों पर होगी धन की भरमार वर्षा
November Rashifal 2022 – हिन्दू धर्म में ज्योतिष का काफी महत्त्व बताया जाता है। कहते है कि भविष्य में जो कुछ भी घटित होने वाला है उसका अंदाजा ज्योतिष गणना के अनुसार किया जा सकता है। वही ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की स्थिति बहुत खास मानी जाती है। जब भी कोई ग्रह अपनी स्थिति बदला है तो इसका असर सभी राशियों पर पड़ता है। इस बार ग्रहों के राजा सूर्य 16 नंवबर को वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं। इसके बाद वे 16 दिसंबर 2022 को धनु राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य की बदलती ये स्थिति कुछ खास राशि के लोगों के जीवन में ढेर सारी खुशियां लेकर आएगी। तो चलिए जानते हैं कि ये भाग्यशाली राशियां कौन कौन सी हैं।
November Rashifal 2022 : नवंबर में इन राशियों पर होगी धन की भरमार वर्षा
मेष राशि – सूर्य की बदलती स्थिति मेष राशि के जातकों के लिए अच्छा भाग्य लेकर आएगी। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। किस्मत के दम पर ही आपके अधिकतर काम हो जाएंगे। नौकरी में आपका प्रमोशन होगा। बिजनेस में भी लाभ होगा। नई जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन कमाने के नए साधन मिलेंगे। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। पति और पत्नी के रिश्ते सुधार जाएंगे। सेहत अच्छी रहेगी।
कर्क राशि – सूर्य के गोचर का कर्क राशि के जातकों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। नए मकान और वाहन की खरीदी के योग बन सकते हैं। संतान की ओर से सुख मिलेगा। घर में खुशी का माहौल रहेगा। कोई मांगलिक कार्य का हिस्सा बन सकते हैं। शादीशुदा जीवन में खुशहाली आएगी। पुरानी बीमारी दूर होगी। सेहत अच्छी रहेग। अपनों का साथ मिलेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पैसों की आवक बढ़ जाएगी। रुका हुआ धन मिलेगा। अटके हुए काम हो जाएंगे। बॉस आपके काम की तारीफ करेगा।
कन्या राशि – सूर्य का राशि बदलना कन्या राशि के लिए शुभ होगा। पैसों से जुड़ी दिक्कतें खत्म होगी। कहीं से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है। सरकारी नौकरी के योग बन रहे हैं। छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो समय शुभ है। नया बिजनेस स्टार्ट करने के लिए भी समय उत्तम है। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता मिलेगी। दुख खत्म होंगे।