navaraatri इस नवरात्रि राशि के अनुसार माँ दुर्गा को करे पुष्प अर्पित
navaraatri - 2 अप्रैल से उपासना के महापर्व नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। हिन्दू धर्म में इस पर्व को बहुत अधिक महत्ता दी जाती है। नवरात्रि के दिनों में पुरे विधि विधान के साथ माँ दुर्गा की उपासना की जाती है। इस दौरान माँ के भक्त 9 दिनों तक उपवास भी करते है। ताकि माँ दुर्गा की कृपा उनके ऊपर बनी रहे। माँ दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए फूल भी अर्पित किये जाते है साथ ही ये भी कहा जाता है कि नवरात्रि की पूजा फूलों के बिना अधूरी है। इसी क्रम में आज हम आपको बताने जा रहे है कि आपको राशि अनुसार कौन -कौन से पुष्प माता रानी को अर्पित करने चाहिए जिस से माँ का आशीर्वाद आपके ऊपर सदैव ही बना रहे।
राशि अनुसार इस प्रकार चढ़ाएं फूल –
मेष राशि – ज्योतिष अनुसार मेष राशि के स्वामी मंगल होते है। ऐसे में मेष राशि के जातको को माँ दुर्गा को लाल रंग के पुष्प अर्पित करने चाहिए।
वृषभ राशि – शुक्र को वृषभ राशि का स्वामी माना गया है। शुक्र को सफ़ेद रंग बेहद ही प्रिय होता है। इसलिए वृशभ राशि के जातको को मर दुर्गा को सफ़ेद रंग के पुष्प अर्पित करने चाहिए।
मिथुन राशि – मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह बुध का संबंध पीले रंग को माना जाता है मिथुन राशि के जातको को मां दुर्गा को पीले रंग के फूल अर्पित करने चाहिए।
कर्क राशि – इस राशि के जातको को देवी दुर्गा को कमल और चमली के फूल अर्पित करने चाहिए।
सिंह राशि – सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव माने जाते हैं इस राशि के जातक देवी मां को तास या नारंगी रंग के फूल अर्पित करने चाहिए।
कन्या राशि – कन्या राशि के स्वामी बुध माने जाते हैं इस राशि के जातको को मां को हरे रंग के फूल अर्पित करने चाहिए।
तुला राशि –तुला राशि के स्वामी शुक्र है इसलिए इस राशि के जातक देवी मां को सफेद रंग के फूल अर्पित करें।
वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि के जातकों को मां दुर्गा को तात रंग के फूल अर्पित करने चाहिए।
धनु राशि – इस राशि के स्वामी बृहस्पति है गुरु को पीला रंग बहुत प्रिय है इस राशि के जातकों को पीछे रंग के फूल अर्पित करने चाहिए।
मकर राशि – मकर राशि के स्वामी शनि देव है। इन्हें नीला रंग बहुत प्रिय है ऐसे में आप देवी दुर्गा को अपराजिता के नीले रंग के फूल अर्पित कर सकते हैं।
कुंभ राशि – कुम्भ राशि के जातको को देवी मां को नीले रंग के फूल अर्पित करने चाहिए।
मीन राशि – अंत में अब आपको मीन राशि के बारे में बता दे , कि मीन राशि के जातक माँ दुर्गा को पीले रंग के फूल अर्पित करे।
Navratri, the great festival of worship, has started from April 2. In Hinduism, this festival is given a lot of importance.