
rakshabandhan 2022 Muhurat : इस रक्षाबंधन राशि अनुसार बांधे अपने भाई को राखी
rakshabandhan 2022 Muhurat– हर साल भाई -बहन के प्यार को दर्शाने वाला पर्व राखी बड़ी ही धूम -धाम के साथ मनाया जाता है। ये पर्व हर साल सावन माह की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है और इसी क्रम में इस वर्ष ये पर्व 11 अगस्त को मनाया जाएगा।
इस दिन बहने अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधते हुए अपने भाई की लम्बी उम्र उसकी सफलता की कामना करती है।
rakshabandhan 2022 Muhurat : इस रक्षाबंधन राशि अनुसार बांधे अपने भाई को राखी
अब रक्षाबंधन का पर्व नजदीक है बाज़ारो में रंग -बिरंगी राखियां सज चुकी है। बहुत सी बहनो ने तो अपने भाई के लिए राखी खरीदना शुरू भी कर दिया है। लेकिन अगर आप इस रक्षाबंधन को अपने भाइयों के लिए शुभ बनाना चाहती है और उनकी सुख – समृद्धि चाहते है तो इस साल उनकी राशि के अनुसार उन्हें राखी बाँध के देखिये।
ज्योतिष भी मानता है कि अगर भाइयों को राशि के अनुसार राखी बाँधी जाए तो ये काफी शुभ होता है। आइये आज आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताते है आपको कौन से रंग की राखी बांधनी चाहिए।
मेष राशि – ज्योतिष शास्त्र के अनुसार , मेष राशि के जातको के ऊपर मंगल का प्रभाव होते है। ऐसे में मेष राशि के जातको के लिए लाल रंग काफी शुभ माना जाता है। तो अगर भाई की राशि मेष है तो आप अपने भाई की कलाई पर लाल रंग की राखी बांधे वह काफी शुभ होगा।
वृषभ राशि – आपको बता दे , वृषभ राशि का स्वामी शुक्र को माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए नीला , जामुनी सफ़ेद रंग काफी शुभ माने जाते है।
मिथुन राशि – अगर आपके भाई की राशि मिथुन है तो ऐसे में आपके लिए हरी रंग की राखी शुभ मानी जाएगी। मिथुन राशि के जातकों के ऊपर बुध का प्रभाव होता है। हरा रंग इस राशि के लिए भाग्यशाली होने का प्रतिक भी माना जाता है।
कर्क राशि – कर्क राशि के जातकों के ऊपर चन्द्रमा का प्रभाव अधिक होता है और सफ़ेद रंग को कर्क राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे में अगर आपके भाई की राशि कर्क है तो उसे सफ़ेद रंग की राखी बांधे
सिंह राशि – अगर आपके भाई की राशि सिंह है, तो आप उनके लिए लाल या पीली रंग की राखी ले सकते हैं। सिंह राशि पर सूर्य का प्रभाव होता है। लाल या पीली रंग की राखी आपके भाई के लिए शुभता लेकर आ सकती है।
कन्या राशि – कन्या राशि पर बुध का प्रभाव होता है। ऐसे में यदि आपके भाई की राशि कन्या है, तो उनकी कलाई पर गहरे हरे रंग की राखी बांधें। हरी राखी आपके भाई के रुके हुए सारे कार्यों को पूरा करने में मदद करेगी।
तुला राशि – ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुला राशि के लोगों पर शुक्र ग्रह का प्रभाव होता है। ऐसे में यदि आपके भाई की राशि तुला है, तो उनकी कलाई पर गुलाबी रंग की राखी बांधें। इस रंग की राखी आपके भाई के जीवन को खुशियों से भर देगी।
वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि वाले जातकों पर मंगल ग्रह का प्रभाव होता है। ऐसे में यदि आपके भाई की राशि वृश्चिक है तो उनकी कलाई पर आपको मेहरून रंग की राखी बांधनी चाहिए। मेहरून रंग की राखी आपके भाई पर आने वाले संकटों को दूर करेगा।
धनु राशि – अगर आपका भाई धनु राशि का है, तो उस पर शुक्र का प्रभाव है। ऐसे में भाई की कलाई पर पीले रंग की राखी बांधें। ज्योतिष के अनुसार, पीले रंग की राखी आपके भाई को सफलता की ओर ले जाएगी।
मकर राशि – मकर राशि के जातकों पर शनि का प्रभाव होता है। ऐसे में यदि आपके भाई की राशि मकर है, तो आपको उन्हें नीले रंग की राखी बांधनी चाहिए। नीले रंग की राखी आपके भाई के जीवन में सफलता और खुशियां लेकर आएगी।
कुंभ राशि – अगर आपका भाई कुंभ राशि का है, तो गहरे हरे रंग की राखी आपके भाई के लिए शुभ हो सकता है। मान्यता है कि गहरे हरे रंग की राखी आपके भाई के जीवन की रक्षा करेगी।
मीन राशि – ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि के लोगों पर शुक्र ग्रह का प्रभाव होता है। इस राशि के लोगों के लिए पीला रंग सबसे शुभ माना जाता है। वहीं यदि आपके भाई की भी राशि मीन है, तो उनको पीले रंग की राखी बांधें।