
Sawan Month 2022 : आखिर क्यों महत्वपूर्ण है सावन का महीना ?
Sawan Month 2022 – भोलेनाथ के भक्त सावन के महीने की महत्ता से भली -भांति से परिचित है। हिन्दू धर्म में सावन के महीने को अत्यधिक पावन माना जाता हैं। सावन का महीना पूर्ण रूप से भोलेनाथ को समर्पित हैं। सावन के महीने में भोलेनाथ की विशेष रूप से पूजा करने की परम्परा सदियों से चली आ रही हैं। सावन के सोमवार पर व्रत रखना स्त्री तथा पुरुष दोनों के लिए फलदायी बताया जाता है। इस बार सावन के महीने की शुरुआत 14 जुलाई, 2021 से होगी और समाप्ति 12 अगस्त को होगी।
Sawan Month 2022 : आखिर क्यों महत्वपूर्ण है सावन का महीना ?
सावन की महत्ता –
सावन के महीने में शिवालयों में भारी संख्या में शिव भक्त शिवलिंग पर जल अर्पित करते हैं। यही नहीं, सावन के महीने में पड़ने वाले सोमवार का दिन और भी ज्यादा महत्व रखता है। बात अगर धार्मिक मान्यताओं की करें तो भगवान शिव के दिल के करीब होता है, सावन का महीना और इसलिए लोग इस पूरे एक महीने भगवान शिव की विशेष पूजा और अर्चना करते हैं। मान्यता तो ऐसी भी है कि सावन के महीने में भगवान जल्दी प्रसन्न होकर अपने भक्तों की मनोकामनाएं जल्द से जल्द पूरी कर देते हैं। इस महीने में भगवान शिव का जलाभिषेक का भी अलग ही महत्व है। कोशिश यही करें कि जितने भी प्रसिद्धि शिव मंदिर हैं वहां जाकर भगवान शिव का दर्शन अवश्य करें। वही सावन के महीने में भक्त कावड़ यात्रा पर भी जाते है उसकी अपनी अलग मान्यता है।
वैसे तो सावन का महीना सबके लिए बहुत खास महत्व रखता है पर विवाहित महिलाओं के लिए यह कुछ ज्यादा ही खास माना जाता है। दरअसल, कन्याएं या फिर कोई भी विवाहित महिला अगर सावन सोमवार का व्रत रखती हैं तो उन्हें भगवान शिव से सौभाग्य का वरदान अवश्य प्राप्त होता है। बता दें कि कई लोग तो इस माह के पहले सोमवार से सोलह सोमवार व्रत की शुरुआत करते हैं।
इसके अलावा आपकी अधिक जानकारी के लिए आपको बता दे – शायद ही आप यह बात जानते होंगे कि सावन महीने में मंगलवार का व्रत देवी पार्वती के लिए किया जाता है, जिसे मंगला गौरी व्रत के नाम से भी पुकारा जाता है। यहाँ व्रत माता पार्वती को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। कहते हैं कि सावन में सोमवार को व्रत रखने और शिवलिंग पर जल चढ़ाने से घर में सुख-समृद्धि की बरसात होती है। वहीं, कुंवारी कन्याएं अगर सावन के महीने में सोमवार का व्रत रखती हैं और भगवान शंकर की पूजा करती हैं, तो उन्हें मनवांछित जीवनसाथी की प्राप्ति जरूर होती है और जीवन में सुख-समृद्धि हमेशा बरकरार रहती है। विवाह योग्य कन्याओं का जिनके विवाह में देरी हो रही हो उन्हें सावन के सोमवार पर जरूर व्रत करना चाहिए। इस से भोलेनाथ आपकी सभी मनोकामना को पूरा करते है।
अगर आप सावन के सोमवार पर व्रत नहीं कर सकते है किन्ही वजहों से तो आपको सावन के महीने में हर सोमवार के दिन भगवान शिव के मंदिर में जरूर जाना चाहिए एवं भोलेनाथ की सभी प्रिय वस्तुएं शिवलिंग पर अर्पित करनी चाहिए। ऐसा करने से भोलेनाथ आपको सभी मनोकामना को पूरा करते है।