
September Month Horoscope : सितम्बर का महीना इन 5 राशियों के लिए होगा बेहद लकी
September Month Horoscope – ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार जब भी कोई ग्रह अपनी राशि बदलता है तो उसका अच्छा या बुरा असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। 31 अगस्त को शुक्र ग्रह कर्क राशि से सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। यह यहां 24 सितंबर तक रहने वाले हैं। ऐसे में 5 राशियों पर इसका अच्छा असर पड़ने वाला है। इनके जीवन में ढेर सारी खुशियां आने वाली है। आज हम आपको उन्ही 5 लकी राशियों के बारे में बताने जा रहे है।
September Month Horoscope : सितम्बर का महीना इन 5 राशियों के लिए होगा बेहद लकी
मेष राशि – शुक्र का गोचर मेष राशि के जातकों के करियर के लिए अच्छा होगा। जॉब से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आपका प्रमोशन हो सकता है। किसी नई जॉब का ऑफर भी आ सकता है। नौकरी के चलते विदेश यात्रा भी हो सकती है। बिजनेस करने वालों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। दोस्तों से आर्थिक लाभ हो सकता है। घर में सुख शांति रहने वाली है।
मिथुन राशि – शुक्र की अपनी स्थिति बदलने से मिथुन राशि के भाग्य खुल जाएंगे। किस्मत आपका हर पल साथ देगी। पुराने अटके काम पूर्ण हो जाएंगे। समाज में इज्जत बढ़ेगी। जिंदगी में कोई बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं। भाई बहन को आर्थिक लाभ होगा। किसी शुभ काम से यात्रा हो सकती है। कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो सितंबर का समय शुभ रहेगा।
सिंह राशि – शुक्र का राशि बदलना सिंह राशि के मान सम्मान में वृद्धि लाएगा। समाज में आपकी पूछ परख बढ़ेगी। ऑफिस में भी लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। बॉस आपके काम से खुश होगा। तरक्की भी मिल सकती है। करियर में पॉजिटिव बदलाव आएगा। पुराने सपने अब जल्द पूरे होंगे। सभी अटके काम इस महीने हो जाएंगे।
तुला राशि – शुक्र के गोचर से तुला राशि की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इन्हें अपना अटका हुआ पैसा वापस मिल जाएगा। जमीन जायदाद के मामले इनके हित में होंगे। अपनों से प्रेम और सपोर्ट मिलेगा। कहीं घूमने फिरने का प्लान बन सकता है। जॉब के नए ऑफर आपकी लाइफ बदल सकते हैं। व्यापार में विस्तार होगा।
मकर राशि – शुक्र का गोचर मकर राशि के पक्ष में रहेगा। उनकी लाइफ में ढेर सारी खुशियां आएगी। कहीं से अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यापारियों को बड़ा लाभ होने के आसार भी दिख रहे हैं। परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। पुरानी बीमारी से आजादी मिल सकती है। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता हाथ लगेगी। पति पत्नी के रिश्ते मजबूत बनेंगे।