
Shiv Puran : इन तीन पापों को कभी माफ़ नहीं करते भगवान भोलेनाथ
Shiv Puran – संसार में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में उतार -चढाव आते रहते है। ऐसा बताया जाता है कि अगर व्यक्ति सही मार्ग पर चलता है तो उसका जीवन हमेशा सुखी बना रहता है। हिंदू धर्म में कुछ पुराण, शास्त्र और ग्रंथ हैं, जो व्यक्ति को सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं।
Shiv Puran : इन तीन पापों को कभी माफ़ नहीं करते भगवान भोलेनाथ
इन्हीं में से एक शिवपुराण है। शिव पुराण में ऐसी बहुत सी बातों का जिक्र किया गया है जिनका आपको ध्यान रखना अतिआवश्यक है क्यों किमनुष्य द्वारा किये गए इन कार्यो को कभी माफ़ नहीं करते।
आइये जानते है उन 3 पाप के बारे में जिस से रुष्ट हो जाते है महादेव
शिवपुराण में इस बात का उल्लेख किया गया है कि जिन लोगों की बुरी सोच होते हैं, उनको महाकाल सजा अवश्य देते हैं। अगर कोई व्यक्ति बुरी सोच रखता है तो वह पाप का भागी बन जाता है। इसलिए जरूरी है कि आप किसी के बारे में भूलकर भी बुरा ना सोचें। आप किसी के प्रति मन में गलत विचार ना लाएं और ना ही बुरा करने की सोचें अन्यथा इसकी वजह से आपको अपने जीवन में दुखों का सामना करना पड़ सकता है।
शिव पुराण के अनुसार, जो व्यक्ति धर्म के खिलाफ बोलता है, वह पाप का भागी बनता है। ऐसे लोगों को महाकाल दंड देते हैं इसलिए भूलकर भी धर्म के बारे में कुछ भी गलत ना बोले। इस तरह के कामों से आपको दूर रहना चाहिए अन्यथा इसकी वजह से आपको नर्क में जगह मिलेगी।
शिव पुराण में इस बात का भी उल्लेख मिलता है कि अगर कोई व्यक्ति जानबूझकर किसी भी व्यक्ति के बारे में झूठी अफवाह को फैलाता है तो उसे स्वयं भगवान भोलेनाथ दंड देते है। शिव पुराण में वर्णित कथा के अनुसार झूठ बोलना अफवाह फैलाना छल की श्रेणी में आता है जो भी व्यक्ति दूसरे लोगों को बदनाम करने का काम करते है। उन्हें भोलेनाथ दंड जरूर देते है।
शिव पुराण के अनुसार आपको इन 3 बातों का मनुष्य को सदैव ही ध्यान रखना चाहिए।