
vasant panchamee 5 फरवरी वसंत पंचमी के दिन जरूर करे ये 3 काम
vasant panchamee - हिन्दू धर्म में वसंत पंचमी के पर्व को बहुत ही पावन माना जाता है। प्रत्येक वर्ष माघ मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को वसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। मान्यता अनुसार इस दिन माता सरस्वती की उत्पत्ति हुई थी। इस दिन विशेष रूप से माँ सरस्वती की पूजा की जाती है। इस दिन देश में कई स्थानों पर माता सरस्वती के लिए पंडाल लगाए जाते है। ज्ञान व संगीत की देवी के रूप में माता सरस्वती की पूजा की जाती है। इस साल 5 फरवरी, शनिवार को वसंत पंचमी पड़ रही है। ऐसे में जो छात्र किसी विशेष परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं या अपने ज्ञान में विस्तार करना चाहते हैं। उनको वसंत पंचमी के दिन कुछ विशेष कार्य जरूर करने चाहिए। जिनके बारे में आज हम आपको अपने लेख में बताने जा रहे है।
वसंत पंचमी के दिन करे ये कार्य :-
1 जिन भी लोगो का पढाई -लिखाई में मन न लगता हो ऐसे व्यक्तियों को बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती का चित्र अपने कमरे में लगाएं। इसके बाद मां को हरे रंग का फल चढ़ाएं। अब कुछ देर बाद ये फल खुद खा लें। इससे आपका पढ़ाई में मन लगने लगेगा।
2 जिस भी विद्यार्थी को अपने दिमाग तेज़ करना हो तो बसंत पंचमी वाले दिन एक खास उपाय कर उसकी बुद्धि बढ़ा सकते हैं। इसके लिए चांदी की कलम या फिर अनार की लकड़ी से बच्चे की जीभ पर ॐ लिखें। वहीं बड़ी उम्र के बच्चों से लाल कलम से एक नोटबुक पर ॐ लिखवाएं। इससे बच्ची बुद्धिमान और ज्ञान बनेगा।
3 आप अपनी एकाग्रता को बढ़ाने के लिए इस दिन माता सरस्वती की पूजा जरूर ही करे। पूजा करने के बाद स्टडी टेबल पर माता सरस्वती की तस्वीर रखें। अब बच्चों से कहें कि पढ़ाई-लिखाई के दौरान बीच-बीच में मां सरस्वती को प्रणाम करें। यह काम रोजाना करने से मां सरस्वती का कृपा बनी रहेगी। बच्चे की एकाग्रता भी अपनेआप बढ़ जाएगी।
The festival of Vasant Panchami is considered very sacred in Hinduism. The festival of Vasant Panchami is celebrated every year on the fifth day of Shukla Paksha of Magha month.