
mahaashivaraatri साल 2022 में इस दिन पड़ रही है महाशिवरात्रि
mahaashivaraatri - देवो के देव महादेव के पूजन के लिए महाशिवरात्रि का दिन सबसे शुभ माना जाता है। महादेव के भक्तों को सालभर से इस दिन का इंतज़ार रहता है। महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। वही साल 2022 में इस पर्व को 1 मार्च मंगलवार के दिन मनाया जाएगा।
पौराणिक मान्यताएं ये कहती है कि इस दिन माता पार्वती और महादेव का विवाह हुआ था। इसी वजह से ये दिन भोलेनाथ के साथ साथ माता पार्वती को भी अतिप्रिय है। जो भी भक्त इस दिन सच्ची श्रद्धा के साथ व्रत आदि करता है तो उसे उचित फल की प्राप्ति होती है। जो भक्त महाशिवरात्रि का व्रत रखकर महादेव और मां गौरी की सच्चे मन से आराधना करते हैं, उनकी हर एक कामना पूरी होती है। अगर किसी व्यक्ति के विवाह में रुकावटें आ रही हो तो इस दिन व्रत रखने से विवाह में आ रही रुकावटें खत्म हो जाती है।
वही, आपको ये भी बता इस साल की महाशिवरात्रि बहुत ही खास होने वाली है। इस बार महाशिवरात्रि के दिन कई शुभ योग बनने जा रहे हैं। दिन में 11 बजकर 18 मिनट तक परिघ योग रहेगा। उसके बाद से शिव योग प्रारंभ हो जाएगा। परिघ योग में आप शत्रुओं को परास्त करने के लिए कोई विशेष उपाय कर सकते हैं या योजना बना सकते हैं, इसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। वहीं शिव योग में आप कोई भी महत्वपूर्ण और शुभ काम कर सकते हैं। उस काम में सफलता मिलने के साथ आपको उसका कई गुणा पुण्य भी प्राप्त होगा।
The day of Mahashivaratri is considered to be the most auspicious for worshiping Lord Mahadev, the god of gods. Devotees of Mahadev wait for this day for a whole year.