
माता संतोषी को प्रसन्न करने के लिए इस विधि से करे पूजा
हिंदू धर्म में शुक्रवार को किए जाने वाले संतोषी माता के व्रत का विशेष महत्व है। संतोषी माता को हिंदू धर्म में सुख, शांति और वैभव का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता संतोषी भगवान श्रीगणेश की पुत्री हैं। कहा जाता है कि माता संतोषी की पूजा करने से जीवन में संतोष का प्रवाह होता है। माता संतोषी की पूजा करने से धन और विवाह संबंधी समस्याएं भी दूर होने की मान्यता है।
इस विधि से करे माता संतोषी की पूजा –
माता संतोषी के 16 शुक्रवार तक व्रत किए जाने का विधान है। सूर्योदय से पहले उठकर घर की सफाई आदि कर लें। स्नान करने के बाद घर में पवित्र स्थान पर माता संतोषी की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। अब माता संतोषी के संमुख एक कलश जल भर कर रखें। कलश के ऊपर एक कटोरा भर कर गुड़ व चना रखें। माता के सामने एक घी का दीपक जलाएं। माता को अक्षत, फ़ूल, सुगन्धित गंध, नारियल, लाल वस्त्र या चुनरी अर्पित करें। माता संतोषी को गुड़ व चने का भोग लगाए। अब माता रानी की आरती उतारें।
जब आप माता संतोषी की पूजा इस विधि के साथ करेंगे तो माँ की कृपा आपके ऊपर जरूर ही होगी।
The fast of Santoshi Mata, which is observed on Fridays in Hinduism, has special significance. Santoshi Mata is considered a symbol of happiness, peace and splendor in Hinduism.