
Tulsi plant : जाने तुलसी का पौधा किस दिशा में लगाना चाहिए ?
Tulsi plant – तुलसी का पौधा हिन्दू धर्म में काफी महत्त्व रखता हैं। तुलसी के पौधे को देवी के रूप में पूजा जाता है। हमारे भारतीय परिवारों में सदियों से तुलसी के पौधे Tulsi plant को पूजनीय माना गया है। जितना अधिक तुलसी का महत्व आध्यात्मिक रूप से बताया गया है। उतना ही महत्वपूर्ण वैज्ञानिक तौर पर भी माना है। बता दे आपको तुलसी एक जड़ी बूटी वाला पौधा है जिसे अंग्रेजी में बेसिल नाम से जाना जाता है। तुलसी के पौधे में कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते है। तुलसी का पौधा बहुत ही पवित्र माना जाता है। इसलिए लगभग हर हिन्दू के घर में आपको तुलसी का पौधा देखने को मिल जाएगा।
Tulsi plant : जाने तुलसी का पौधा किस दिशा में लगाना चाहिए ?
वैसे तो तुलसी कई प्रकार की होती है लेकिन अगर आप किसी भी प्रकार की तुलसी को अपने घर में लगाते है तो इससे आपको फायदा ही देखने को मिलता है। तुलसी का पौधा लगाना बहुत आसान है। लेकिन इस पौधे को लगाते समय कुछ बातो का विशेष ख्याल भी रखना होता है जैसे कि पौधे को किस दिशा में लगाया जाए , किस समय लगाया जाए , तुलसी के पौधे को लगाने की विधि क्या है तो आज हम आपको अपने लेख के माध्यम से आपको इसी बी अरे में बताने जा रहे है जिस से कि जब आप अपने घर में तुलसी के पौधे को लगाते है तो इस से आपको लाभ की ही प्राप्ति होगी।
Tulsi plant : तुलसी का पौधा लगाने की सही दिशा –
वास्तु के अनुसार , तुलसी के पौधे को घर में लगाते समय दिशा का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार , तुलसी के पौधे को घर में तुलसी के पौधे को उत्तर , उत्तर -पूर्व या पूर्व दिशा में लगाना शुभ बताया गया है। इन दिशाओं में तुलसी के पौधे को घर में लगाने से घर में सकारात्मकता का वास होता है। इसके अलावा आप तुलसी के पौधे को आप ईशान कोण , यानि कि उत्तर -पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए। लेकिन ध्यान रहे कि घर की दक्षिण दिशा में तुलसी का पौधा नहीं लगाना चाहिए। अन्यथा यह आपको फायदा देने के बजाय नुकसान भी पहुंचा सकता है। जब आप अपने घर में वास्तु के नियम के अनुसार तुलसी के पौधे को रखते हैं तब आपको इस से सकारात्मक फल देखने को मिलते है।
Tulsi plant : तुलसी के पौधे को किस दिन लगाना चाहिए –
वैसे तो तुलसी का पौधा 12 महीने लगाया जा सकता है। लेकिन अगर आप चाहते है कि तुलसी के पौधे से आपके घर में ज्यादा से ज्यादा सकारात्मकता बनी रहे तो इसके लिए आपको हिन्दू कैलेंडर के अनुसार कार्तिक महीने के गुरूवार के दिन तुलसी का पौधा लगाना अतिशुभ माना जाता है। अगर घर में तुलसी का पौधा सही स्थान पर लगा हो तो घर में रहते वाले सभी व्यक्तियों पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
चैत्र माह में आने वाली नवरात्रि में भी अगर आप किसी गुरूवार या शुक्रवार के दिन घर में नया तुलसी का पौधा लगाते है। तो इस से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर बनी रहती है। क्योंकि तुलसी को साक्षात माँ लक्ष्मी का रूप माना गया है।
इसी के साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण से अप्रैल से जून के महीने में तुलसी का पौधा लगाया जाता है। अगर आप इस समय तुलसी का पौधा लगाते है तो इस से आपके पौधे की ग्रोथ अच्छी होती है।