
Vastu Tips : सुबह उठते ही कभी न देखे ये चीज़े ,अन्यथा उठानी पड़ सकती है परेशानी
Vastu Tips – सुबह उठते ही आपके मन में एक ख्याल जरूर आता होगा कि आज का आपका दिन अच्छे से गुजरे। हमारा आज का दिन कल से बेहतरीन ये कामना तो हर कोई करता है लेकिन कभी कभी ऐसा भी होता है कि हमारा दिन हमेशा की तरह अच्छा नहीं जाता होगा। अब इस बारे में तो सभी जानते है कि हमारे आस – पास जितनी भी वस्तुएं है उसमे पॉजिटिव या तो नेगिटिव एनर्जी का वास होता है।
Vastu Tips : सुबह उठते ही कभी न देखे ये चीज़े ,अन्यथा उठानी पड़ सकती है परेशानी
ऐसे में अगर हम घर में ऐसी वस्तुएं रखते है जिनसे नकारात्म ऊर्जा निकलती हो तो हमे दुर्भाग्य का सामना करना पड़ सकता है। वास्तु शास्त्र में भी कहा गया है कि घर में रखी कुछ ऐसी वस्तुएं जो आपके पुरे दिन को खराब कर सकती है। ऐसी चीज़ो को कभी भी सुबह -सुबह उठते ही नहीं देखना चाहिए। हमारे आस-पास हमने हमेशा ही यह बात सुनी है, कि किसी स्पेशल लोग या चीजों को देखने से उनका दिन बन जाता है। यह बात बहुत ही आम है। परन्तु कुछ चीजें ऐसी भी होती है। जो हमारा दिन बिगाड़ देती है।
हमारे घर में सुख -शांति बनी रहे इसके लिए हम न जाने कितने ही प्रयास करते है कि घर में सुख -शांति का माहौल बना रहे इसके लिए समय समय पर पूजा पाठ का भी आयोजन करते है। लेकिन हमारे घर की ही कुछ ऐसी चीज़े होती है जो हमारे घर के वातावरण को अशुभ करने का काम करते है। वास्तु ये कहता है कि घर में कभी भो बेकार की वस्तुएं नहीं रखनी चाहिए। आज हम आपको अपने लेख के माध्यम से उन्ही वस्तुओं के बारे में बताने जा रहे है।
सुबह -सुबह कभी न करे इन वस्तुओं के दर्शन
खराब घड़ी- अगर आपके घर में भी कोई बंद घड़ी है तो आज ही उसे अपने घर से बाहर निकालकर फेंक दे। क्योकि वास्तु कि माने तो बंद घड़ी घर में होने से हमारा समय भी खराब चलने लगता है। इसी के साथ जब आप सुबह -सुबह ख़राब घड़ी को देख लेते है तो इसका बुरा प्रभाव आपकी जीवनशैली पर भी पड़ता है।
शीशा – वास्तु शास्त्र के अनुसार व्यक्ति को कभी भी सुबह उठते ही शीशा नहीं देखना चाहिए। वैसे तो पुरे दिन में हम कई बार शीशा देखते है। लेकिन सुबह उठते ही शीशा देखना आपके लिए आपके जीवन के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। जब हम सुबह उठते है, तो हमारे पूरे शरीर में नेगेटिव एनर्जी का समावेश होता है। जब हम इस शरीर को सबसे पहले सुबह शीशे में देख लेते है। तो नेगेटिव एनर्जी हमारे भीतर समावेश कर जाती है। इसलिए सुबह उठते ही शीशा कभी नहीं देखना चाहिए
पशु -पक्षी की फोटो – हम अपने घरों में कई तरह के पशु-पक्षियों कि फोटो पेटिंग एवं पोस्टर लगा देते है। और घर में इनके होने से जाने अनजाने में हम इन तस्वीरों को देख लेते है। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसे पशु-पक्षी जिनका व्यावहार बहुत आक्रामक होता है। उनकी तस्वीर हमें सुबह-सुबह नहीं देखनी चाहिए। क्योंकि इनकी पेंटिंग देखने से हम दिनभर किसी ना किसी उलझन में उलझ कर रह जाते है और यह उतने हमारा दिनभर पीछा नहीं छोड़ती है। इसलिए हमें इस तरह कि तस्वीरें पर में नहीं लगानी चाहिए और सुबह-सुबह इन्हें देखने से बचना चाहिए।
जूठे बर्तन –रात में थक जाने पर ज्यादातर गृहणियाँ रात के बर्तन सुबह साफ करने के लिए रख देती है और सुबह उठते ही बर्तन साफ करने लग जाती है, परन्तु वास्तु शास्त्र का मानना है, कि घर में गंदे बर्तन घर के किसी भी सदस्य के देखने से उसका गलत प्रभाव पड़ता है।
वास्तु कहता है, कि गंदे बर्तन सुबह-सुबह देखने से हमारे बॉडी में नेगेटिव एनर्जी ज्यादा बढ़ जाती है एवं पॉजिटिव एनर्जी का असर कम हो जाता है। इसके अलावा वास्तु का कहना है, कि घर में गंदे बर्तनों के होने से हमारे घर में दलिद्रता बढ़ती है और माता लक्ष्मी जी भी हमसे रुष्ट हो जाती है। इसलिए अगर आप अपने घर की बरककत चाहते है तो सदैव ही रात के बर्तन धोकर सोना चाहिए।