
Vat Savitri Vrat वट सावित्री व्रत के दिन करे इन उपायों को , मिलेगी सुख समृद्धि
Vat Savitri Vrat- हर साल ज्येष्ठ महीने की अमावस्या को वट सावित्री का व्रत रखा जाता है। साल 2022 में ये व्रत 30 मई सोमवार के दिन रखा जाएगा। सनातन धर्म के जातको के लिए ये पर्व ख़ास महत्त्व रखा जाता है। धार्मिक मान्यताएं ये कहती है कि इसी दिन सावित्री ने अपने पति के प्राण यमराज से बचाए थे। इसलिए ये दिन सुहागन महिलाओं के लिए अधिक ख़ास बताया जाता है। Vat Savitri Vrat वट सावित्री व्रत के दिन करे इन उपायों को , मिलेगी सुख समृद्धि
इस दिन सुहागन महिलाएं अपनी पति की लम्बी उम्र के लिए व्रत रखती है। विवाहित महिलाएं इस व्रत को विधि-विधान के साथ रखती हैं। इसके लिए विशेष पूजा सामग्री का ध्यान रखा जाता है। मान्यता कहती है कि अगर इस दिन महिलाए सच्ची श्रद्धा के साथ व्रत रखती है तो उनके पति को लम्बी उम्र व सफलता प्राप्त होती है।
बता दे आपको , सुहागन महिलाए इस दिन बरगद के पेड़ की पूजा करती है , उसकी परिक्रमा करती है और उसके चारों तरफ कलावा बांधती है। आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे है जो आप वट सावित्री व्रत के दिन करते है तो आपको आपके द्वारा किये जा रहे व्रत का फल कई गुना बढ़ के मिलेगा।
वट सावित्री व्रत के दिन करे ये उपाय –
1.वट सावित्री व्रत के दिन किसी सुनसान जगह पर एक गड्ढा खोदें और फिर उसमें काला सुरमा डाल दें। ये उपाय आपकी आर्थिक परेशानी को दूर करेगा।
2. वट सावित्री व्रत के दिन बिना कोई निशान वाली काली गाय को 8 बूंदी के लड्डू खिलाइए फिर उसकी परिक्रमा करने के बाद उसके पूंछ से 8 बार अपने सिर को झाड़िए।
3. वट सावित्री के व्रत के दिन आपको हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए एक-एक चौपाई पर परिक्रमा कीजिए।
4. अगर घर में कोई व्यक्ति लंबे समय से बीमार चल रहे हैं तो रोगमुक्त करने के लिए वट अमावस्या की रात्रि को सोते समय बरगद की जड़ उसके तकिए के नीचे रख दें। इससे व्यक्ति के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे लाभ होने के योग बनते हैं।
Vat Savitri fast is observed every year on the new moon of Jyeshtha month. In the year 2022, this fast will be kept on Monday, May 30.