
Funds हथेली पर बनी इस रेखा से आपको होता है धनलाभ
Funds - संसार में बहुत कम ही ऐसे लोग होंगे जिन्हे धन का लालच न होता हो अन्यथा हर किसी को धन की लालसा रहती है। संसार में रहने वाला हर व्यक्ति अक्सर ही ये प्रयास करता है कि कैसे ज्यादा से ज्यादा धन अर्जित किया जा सके। इसके लिए लोग बहुत कड़ी मेहनत भी करते है लेकिन कई बार हमे हमारी मेहनत का पूर्ण फल नहीं मिल पाता है। ऐसे में व्यक्ति की किस्मत काफी अहम मानी जाती है। अक्सर कहा जाता है कि हाथो की लकीरों में व्यक्ति की किस्मत छुपी होती है जरूरत है केवल उन लकीरों को समझने की आज हम आपको अपने लेख के माध्यम से उस रेखा के बारे में बताने जा रहे है आपको जिससे आपको धन लाभ होता है।
हथेली पर कई तरह की लकीरों के अलावा सभी 09 ग्रहों से संबंधित पर्वत भी बने हुए होते हैं। हस्तरेखा ज्योतिष में इन पर्वत का विश्लेषण कर व्यक्ति के भविष्य के बारे में आंकलन किया जाता है। तभी किसी व्यक्ति विशेष के बारे में बताया जाता है।
शुक्र पर्वत और धन का संबंध :-
अंगूठे से ठीक निचे वाला हिस्सा शुक्र पर्वत कहलाता है। हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार , शुक्र पर्वत प्रेम, ऐश्वर्य, विलासिता,सुख और समृद्धि का प्रतीक होते हैं। अगर शुक्र पर्वत पर उभार रहता है उस व्यक्ति को अपने जीवन में कठिनाइयों से होकर गुजरना नहीं पड़ता है। ऐसे व्यक्ति को अपने जीवन में आनंद की प्राप्ति होती है।
अगर शुक पर्वत दबा हुआ होता है तो ऐसे व्यक्तियों के जीवन में सुख -सुविधाओं का अभाव रहता है। इसके अलावा इन्हे हमेशा शारीरिक समस्याएं बनी रहती है।
अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर शुक्र पर्वत पर त्रिभुज का निशान बना हुआ है तो इसे बहुत ही शुभ माना गया है। यह निशान भाग्यशाली का प्रतिक माना गया है। ऐसे व्यक्तियों के जीवन में किसी तरह की कोई कमी नहीं आती है।
The part just below the thumb is called Mount of Venus. According to palmistry, Mount Venus is a symbol of love, opulence, luxury, happiness and prosperity.